Manipur Violence: अबतक 50 से अधिक लोगों की मौत, सीएम ने की सर्वदलीय बैठक, सुधर रहे हालात

Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा के चलते चुराचांदपुर में कर्फ्यू लगा दिया गया था। लेकिन आज कुछ घंटों के लिए लोगों को कर्फ्यू में ढील दी गई है।

manipur

Manipur Violence: जिस तरह से भारत के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में हिंसा भड़की उसमे 50 से अधिक लोगों की अबतक जान जा चुकी है। हिंसा के चलते मणिपुर के चुराचांदपुर कर्फ्यू लगा दिया गया था। लेकिन अब यहां हालात बेहतर हो रहे हैं जिसके चलते कर्फ्यू में कुछ ढील दी गई है।

मणिपुर सरकार ने चुराचांदपुर में आज सुबह 7 बजे से 10 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी है, ताकि लोग जरूरी सामान खरीद सके। हालात बेहतर होने के बाद सरकार ने सभी पक्षों से बातचीत की और कर्फ्यू में ढील देने का फैसला लिया है।

मणिपुर में हालात को सामान्य करने के लिए प्रदेश सरकार लगातार हर पक्ष से बात कर रही है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान मणिपुर के हालात को लेकर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने एन बीरेन सिंह ने शनिवार को सर्वदलीय बैठक की। मुख्यमंत्री ने इस बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि मणिपुर के हालात पर चर्चा करने के लिए सर्वदलीय बैठक की गई।

प्रदेश में फिर से शांति और स्थिरता लाने के लिए सबके सहयोग की जरूरत है। बैठक में यह लोगों से शांति बनाए रखने, किसी भी तरह की हिंसा नहीं करने को लेकर लोगों से अपील करने का फैसला लिया गया।

मणिपुर में हालात बिगड़ने के बाद यहां पर भारतीय सेना और पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है ताकि स्थिति पर काबू पाया जा सके और एक बार फिर से प्रदेश में शांति को बहाल किया जा सके। हालात पर नजर रखने के लिए हवाई सर्विलांस रखा जा रहा है।

बता दें के बुधवार को मैतेई समुदाय को एसटी में शामिल किए जाने के खिलाफ कूकी और नागा समुदाय प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान हिंसा भड़क गई। अभी तक इस हिंसा में 50 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है।

प्रदेश के हालात के चलते यहां पर केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 355 को लागू कर दिया। राज्यपाल ने देखते ही गोली मारने के आदेश दे दिए हैं। अगर हालात काबू से बाहर जाएं और कोई विकल्प ना बचे तो दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+