Manipur Violence: गृह मंत्री शाह का दौरा आज, अब तक 40 आतंकी ढेर, इंफाल में कई वाहन आग के हवाले
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मणिपुर दौरे से पहले आतंकियों के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है। वहां पर बड़ी संख्या में आतंकी ढेर किए गए हैं।

मणिपुर में आरक्षण को लेकर 3 मई से हिंसा का सिलसिला जारी है। जिस पर अब केंद्र और राज्य सरकार ने सख्ती बरती है। रविवार को राज्य के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने दावा किया कि वहां पर 40 आतंकियों को ढेर किया गया है, जो हिंसा के दौरान हुई कई वारदातों में लिप्त थे। इसके अलावा आज यानी 29 मई को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राज्य का दौरा कर हालात की समीक्षा करेंगे। पढ़ें इस खबर से जुड़ा हर अपडेट लाइव-
LIVE Feed
शाह के दौरे से पहले CM एन बिरेन सिंह की सरकार ने दी सख्त चेतावनी
शाह के दौरे से पहले CM एन बिरेन सिंह की सरकार ने फेक न्यूज फैलाने जैसी हरकतों के खिलाफ सख्त चेतावनी दी है। मुख्य सचिव, मणिपुर ने कहा, कोई भी व्यक्ति देश के कानूनों के तहत अभियोग से नहीं बचेगा यदि वह फर्जी समाचार, झूठ, अफवाहें या गलत सूचना उत्पन्न या फैलाते पकड़ा जाए। मणिपुर के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर या किसी भी माध्यम से कंटेंट शेयर करने या प्रकाशित करने से पहले सत्यापित करना जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications