Manipur Violence: हिंसा की आग से बाहर नहीं निकल पा रहा मणिपुर, बीते 24 घंटे में 6 लोगों की मौत

Manipur Violence News: मणिपुर में हिंसा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। रह रहकर राज्य में हिंसा भड़क जा रही है। बिष्णुपुर और चुराचांदपुर जिलों के बीच सीमा पर मैतेई और कुकी समूहों के बीच भीषण गोलीबारी गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रही, जिसमें पिछले 24 घंटों में कम से कम 6 लोगों के मारे जाने की आशंका है। दो महीने से अधिक समय में यहां स्थिति सुधरने के बजाय बिगड़ती जा रही है।

किसान को गोली लगने के बाद शुरू हुई झड़प
दोनों समुदायों के हथियारबंद लोगों के समूहों के बीच लड़ाई मंगलवार सुबह उस समय शुरू हुई जब नारानसैना गांव के निवासी 26 वर्षीय किसान सलाम जोतिन सिंह को गोली मार दी गई। सिंह को गोली लगी, लेकिन वह बच गए। मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों के मुताबिक, वह कम से कम 18 लोगों में शामिल हैं, जिन्हें चोटें आई हैं। इसमें इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के दो जवान भी शामिल हैं।

Manipur Violence Maiti Kuki Community

चुराचांदपुर और बिष्णुपुर के भारतीय जिला प्रशासन के अधिकारियों और सुरक्षा अधिकारियों ने पुष्टि की कि बुधवार शाम से गुरुवार शाम के बीच 24 घंटों में छह लोगों की मौत हो गई। चुराचांदपुर के पुलिस अधीक्षक कार्तिक मल्लादी ने कहा, कि बुधवार को गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए। उनमें से एक की बुधवार रात को मौत हो गई, जब उसे इलाज के लिए मिजोरम के आइजोल ले जाया जा रहा था, जबकि दूसरे की गुरुवार सुबह मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+