मणिपुर अभी शांत नहीं, कांगपकपी में गोलीबारी, 2 की मौत, 1 घायल

हिंसा की आग में झुलस रहे मणिपुर में एक बार फिर हथियार बंद लोगों ने गोलीबारी की। ये हमला मणिपुर के कांगपोकपी जिले में हुआ है।

Manipur News: मणिपुर भड़की जातीय हिंसा राज्य और केंद्र की सख्ती, राजनेताओं के दौरे और की अपील के प्रयासों को बावजूद जारी है। बृहस्तिवार (29 जून) को कांगपोकपी में गोलीबारी की खबर है। हथियारबंद लोगों के हमले में दो की मौत हो गई, जबकि एक शख्स जख्मी हो गया। हमला मणिपुर के पहाड़ी इलाके में उस वक्त हुआ। हमलावर बदमाश अत्याधुनिक हथियार से लैस थे। उन्होंने गुरुवार सुबह कांगपोकपी जिले के तांगनाउम और एल मुनलाई गांव पर भी हमला किया। लेकिन घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया।

हथियारबंद लोगों ने शाम को करीब चार बजे भी एक बार फिर से समूहों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी की आवाजें सुनाई दी। जिसके बाद लगभग शाम 5.15 बजे, राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय के दक्षिण में ग्राम बेथेल की दिशा से गोलीबारी की सूचना मिली। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए सेना की टुकड़ियों को तैनात कर दिया गया है।

Manipur News

रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार सुबह सेना ने हरओथेल गांव की ओर कई दिशाओं से स्वचालित हथियारों की आवाज सुनी। इसके बाद तुरंत सेना ने कार्रवाई की, जिसके परिणाम स्वरूप स्थिति नियंत्रण में आ गई। बाद में सुरक्षाबलों की कार्रवाई का कुछ लोगों ने विरोध भी किया। बाद में भीड़ को सुरक्षाबलों ने हटाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+