Manipur Unrest: इकलौती महिला मंत्री के घर में आगजनी, सुरक्षा बलों ने शुरू किया तलाशी अभियान

Manipur Unrest के दौरान लगातार हिंसा की खबरें आ रही हैं। ताजा घटनाक्रम में मणिपुर की एकमात्र महिला मंत्री के सरकारी आवास में बुधवार को आग लगा दी गई। इंफाल पश्चिम जिले के लाम्फेल इलाके में उद्योग मंत्री नेमचा किपजेन के बंगले को देर शाम निशाना बनाया गया।

अधिकारियों ने कहा कि उपद्रवियों ने जब मंत्री किपगेन के घर पर आगजनी की, वे खुद उस समय घर पर नहीं थीं। हिंसा-आगजनी के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और तलाशी अभियान शुरू किया।

Manipur Unrest

किपगेन गत विधानसभा चुनावों में आदिवासी बहुल कांगपोकपी विधानसभा सीट से निर्वाचित होने के बाद मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व वाले 12 सदस्यीय मंत्रालय में एकमात्र महिला मंत्री हैं।

मंत्री उन 10 कुकी विधायकों में शामिल हैं, जिन्होंने अलग प्रशासन की मांग की है और भाजपा के सात कुकी विधायकों में से एक हैं। पिछले 24 घंटों में नौ लोगों की मौत हुई है, जिनमें एक महिला भी है।

मणिपुर में हुई हिंसा के बारे में एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, सेना के सूत्रों ने बताया कि ज्यादातर खमेनलोक इलाके में देर रात गोलीबारी की घटना में मारे गए। शांति की प्रक्रिया को भी झटका लगा है क्योंकि मेइती समूह ने शांति समिति का हिस्सा होने से इनकार किया है।

सूत्रों ने कहा कि शवों पर कटे के निशान और कई गोलियों के निशान हैं। घायलों को इलाज के लिए इंफाल ले जाया गया। मंगलवार-बुधवार के दरम्यान हुई हिंसा मणिपुर में शांति की प्रक्रिया के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

बता दें कि पिछले एक महीने से अधिक समय से मणिपुर के मेइती और कुकी समुदायों के बीच जातीय संघर्ष के कारण हालात तनावपूर्ण है। गृह मंत्री शाह के हस्तक्षेप के बाद सरकार ने शांति की पहल की है, लेकिन कुकी और मेइती दोनों ने इसका बहिष्कार किया है।

शुरुआत में कुकी समूहों ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को शांति की प्रक्रिया में शामिल किए जाने पर नाखुशी जताई थी। कुछ ही समय बाद, प्रमुख मेइती नागरिक समाज समूहों में से एक ने समिति के संयोजक जीतेंद्र निंगोम्बा को सदस्य बनाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+