Manipur Unrest: सुरक्षाबलों के संयुक्त अभियान में 22 हथियार बरामद, अधिकांश ऑटोमैटिक
Manipur Unrest: हिंसा की खबरों के बीच सुरक्षाबलों को संयुक्त तलाशी अभियान में बड़ी सफलता मिली। अशांति फैलाने की ताक में छिपाकर रखे गए हथियार बड़ी मात्रा में जब्त किए गए हैं।
Manipur Unrest: मणिपुर के कुछ इलाकों में हिंसा की खबरों और अशांति के बीच सुरक्षा बलों ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। रिपोर्ट्स के अनुसार 22 ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए गए।
भारतीय सेना के अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि सुरक्षा बलों ने राज्य में हिंसा और जातीय संघर्ष के बाद पहाड़ी और घाटियों दोनों संवेदनशील क्षेत्रों में चौथे दिन संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।

सेना की यूनिट SpearCorps ने ट्वीट किया, स्थानीय लोगों को कठिनाइयों से बचाने के लिए मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी अभियान चलाया गया। पिछले 24 घंटे में 22 हथियार बरामद किए गए हैं। अधिकांश हथियार में ज्यादातर स्वचालित हैं।
सेना ने बताया कि ऑपरेशन के दूसरे दिन, विशिष्ट क्षेत्रों की तलाशी से पहले अवैध हथियारों को सरेंडर कराने का अभियान चलाया गया। बता दें कि गृह मंत्री शाह ने भी चार दिनों के दौरे के दौरान शांति के उपायों को अपनाने का आह्वान किया था।
सेना ने कहा, गैर आफ्सपा क्षेत्रों में तलाशी अभियान के दौरान मिलिट्री कॉलम सहित दंडाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जा रही है। बयान में कहा गया है, "आज 35 हथियार (सभी प्रकार), गोला-बारूद और जंगी सामान बरामद किए गए।"
मणिपुर से आवश्यक वस्तुओं को बिना किसी परेशानी के ट्रांसपोर्ट किया जा सके, इसके लिए एनएच 37 पर नियंत्रण किया गया। सेना के बयान में आगे कहा गया, सुरक्षा बल जनता का भरोसा जीतने और तनाव को कम करने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं।
तलाशी अभियान के दौरान यह सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त उपाय किए जा रहे हैं कि स्थानीय आबादी को कोई असुविधा न हो। गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और गवर्नर हालात पर करीब नजर रख रहे हैं।
बता दें कि मणिपुर ने इस महीने की शुरुआत में जातीय हिंसा देखी गई। खबरों के अनुसार, संघर्ष में लगभग 60 लोगों की जान चली गई। हिंसा के दौरान घरों को भी जलाया गया है, राज्य के कुछ हिस्सों से नई घटनाओं की भी सूचना मिली है।












Click it and Unblock the Notifications