मणिपुर: आतंकियों ने घात लगाकर सेना के कैंप पर किया हमला, एक आतंकी ढेर
इंफाल। मणिपुर कें चंदेल में बुधवार सुबह आतंकियों ने घात लगाकर 4 असम रेजिमेंट पर हमला किया है, जिसमें दो जवान घायल हो गए हैं। इस हमले में एक आतंकी को भी मार गिराया गया है। सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। यह पिछले दो दिन में दूसरी बड़ी घटना है।

इससे पहले सोमवार को भी आतंकियों ने मणिपुर के चंदेल जिले में ही 18 असम रायफल्स पर हमला किया था, जिसमें दो जवान शहीद, छह अन्य घायल हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित रिवोल्यूशनरी पिपुल फ्रंट ने ली थी।
मणिपुर-बांग्लादेश बॉर्डर पर हुए बुधवार को इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने नहीं ली है।












Click it and Unblock the Notifications