मणिपुर के दो छात्रों की हत्या के आरोप में CBI ने 4 को दबोचा, 2 हिरासत में; अब गुवाहाटी में होगी पूछताछ!

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रविवार को मणिपुर से 4 लोगों को गिरफ्तार किया है और दो को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार चार पर जून में दो छात्रों की भयावह हत्या का आरोप है। बताया जा रहा है कि इन चारों में दो लड़कियों के अलावा दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं, जिन्हें राज्य की राजधानी इंफाल में हिरासत में लिया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने ट्वीट किया कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि फिजाम हेमनजीत और हिजाम लिनथोइंगंबी के अपहरण और हत्या के लिए जिम्मेदार कुछ मुख्य अपराधियों को चुराचांदपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

मीडिया से मुखातिब होकर मणिपुर हिंसा मामले में आरोपी सेइमिनलुन गंगटे की गिरफ्तारी पर सीएम ने कहा कि NIA ने इस मामले को अपने हाथ में लेने के बाद, कल एक प्रेस विज्ञप्ति दी कि मणिपुर में हुई घटना म्यांमार और बांग्लादेश के कुकी उग्रवादियों द्वारा भारत के कुछ उग्रवादियों के साथ मिलकर भारतीय संघ के खिलाफ छेड़ा गया युद्ध है। इस जांच ने सबको दिखा दिया कि यह कोई मामूली चीज नहीं है। CBI गुवाहाटी ले गई आरोपियों को...

Manipur students murder case

पुलिस और सेना ने एक संयुक्त अभियान में इंफाल से 51 किमी दूर पहाड़ी जिले चुराचांदपुर से संदिग्धों को पकड़ा है, जहां 3 मई को जातीय हिंसा शुरू हुई थी। सीबीआई ने आरोपियों को इंफाल से फ्लाइट से असम के गुवाहाटी ले गई है। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तारी की खबर सुनकर कुछ लोगों ने एयरपोर्ट की ओर बढ़ने की कोशिश की थी।

हाल ही में 5 साल के कार्यकाल के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (लड़ाकू) बनाए गए कर्नल (सेवानिवृत्त) नेक्टर संजेनबम ने चुराचांदपुर में संदिग्धों को पकड़ने के लिए गुप्त अभियान का नेतृत्व किया। कर्नल सैनहेनबाम ने 21 पैरा (विशेष बल) में सेवा की है।

क्या हैं आरोपियों के नाम ?
पाओमिनलुन हाओकिप
एस मालसॉव हाओकिप
ल्हिंगनेइचोंग बाइटे
तिन्नीखोल
किम्नाइगेम
टिन्नुफ़िंग

क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, हाल ही में एक दुकान के सीसीटीवी फुटेज की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर दो छात्रों के शवों की तस्वीर तेजी से वायरल हुई थी। फोटो में दोनों छात्रों के शव जमीन में पड़े थे। लड़के का सिर कटा हुआ था। खास बात यह थी कि फुटेज में छात्रों के पीछे दो बंदूकधारी भी नजर आ रहे थे। हालांकि, दोनों के शवों की बरामदगी नहीं हो सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+