Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा अपराधियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, अमित शाह ने दिए निर्देश
Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

Manipur Violence: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मणिपुर हिंसा को लेकर सख्ती दिखाई है। अमित शाह ने सोमवार को हिंसा के अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। साथ ही स्थायी शांति सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार के पूर्ण सहयोग और मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में विभिन्न समुदाय की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार सभी उपाय करेगी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिंसा के अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया और स्थायी शांति सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार के पूर्ण समर्थन और मदद का आश्वासन दिया और आश्वासन दिया कि सरकार मणिपुर में विभिन्न समुदायों की सुरक्षा के लिए सभी उपाय करेगी।
इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री ने सभी गुटों से चर्चा करने और शांति का संदेश फैलाने का आग्रह किया है। उन्होंने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि न्याय किया जाएगा। उन्होंने राहत और पुनर्वास की प्रक्रिया में तेजी लाने पर भी जोर दिया। अमित शाह ने कहा कि लोगों की पीड़ी को कम करने के लिए राहत कार्यं में तेजी लाने पर जोर दिया गया है।
Recommended Video

अमित शाह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह, मैतेई और कुकी समुदायों के प्रतिनिधियों और अन्य हितधारकों के साथ राज्य में शांति बहाल करने के लिए किए गए उपायों की समीक्षा के लिए कई बैठकें कीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मणिपुर में स्थायी शांति स्थापित करने के लिए सभी उपाय किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- Karnataka Election Analysis: कर्नाटक में शर्मनाक हार के संदेशों को समझें मोदी और शाह












Click it and Unblock the Notifications