Manipur में सुधर रहे हालात, आज कर्फ्यू में तीन घंटे की छूट, हर विधानसभा में शांति समिति बनेगी
पूर्वोत्तर भारतीय राज्यों में मणिपुर गत दिनों निगेटिव कारणों से सुर्खियों में रहा। हालांकि, अब कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर हो रही है। चुराचांदपुर समेत दूसरे क्षेत्रों में आज तीन घंटों के लिए कर्फ्यू में रियायत मिलेगी।

मणिपुर में हिंसा के कारण कई इलाकों में कर्फ्यू लगाना पड़ा। राज्य सरकार अपने स्तर से बैठक कर हालात की समीक्षा कर रही है। समीक्षा के बाद शनिवार देर रात आई रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह सात बजे से कुछ इलाकों में कर्फ्यू में ढील दी जाएगी।
मणिपुर सरकार की समीक्षा के बाद जिला मजिस्ट्रेट ने कर्फ्यू में रियायत संबंधी औपचारिक ऐलान रात 11 बजे के बाद किया गया। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में चुराचांदपुर जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति का आकलन किया गया।
तीन घंटे तक कर्फ्यू में ढील मिलेगी
समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, जिला मजिस्ट्रेट ने कहा, चुराचांदपुर जिले में कानून व्यवस्था सुधरी है। हितधारकों के बीच बातचीत के बाद, 7 मई को सुबह 7:00 बजे से सुबह 10:00 बजे तक कर्फ्यू में आंशिक रूप से ढील दी जाएगी।
With the law and order situation improving in Churachandpur district & after talks were held between the state government and various stakeholders, the curfew will be partially relaxed from 7:00 AM to 10:00 AM on May 7: Government of Manipur pic.twitter.com/3iRBWCtIVH
— ANI (@ANI) May 6, 2023
60 विधानसभा क्षेत्रों में शांति समिति का गठन
इससे पहले शनिवार को अलग-अलग घटकों के साथ समस्या के पहलुओं पर संवाद किया गया। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में जमीनी स्तर पर शांति लाने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक शांति समिति बनाने का भी संकल्प लिया गया।
समिति हिंसा और संघर्ष के अंतर्निहित कारणों की पहचान करने और समुदायों के बीच शांतिपूर्ण संवाद एवं सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में काम करेगी। राज्य सरकार ने बताया कि मणिपुर की मौजूदा स्थिति पर चर्चा में सभी राजनीतिक दलों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान, जमीनी स्तर पर शांति लाने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक शांति समिति बनाने का भी संकल्प लिया गया। समिति हिंसा और संघर्ष के अंतर्निहित कारणों की पहचान करने और समुदायों के बीच शांतिपूर्ण संवाद एवं सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में काम करेगी: राज्य सरकार
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 6, 2023
शांति और स्थिरता लाने के तरीके खोजने के लिए ऑल पार्टी मीटिंग में कांग्रेस, CPI, JD(U), NPF, शिवसेना, TMC, BSP, AAP, MPP, AIFB, MNDF, ABHKP सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि पहुंचे।
पूर्वोत्तर के कई इलाके देश की सिक्योरिटी के लिहाज से भी बेहद अहम हैं। ऐसे में पूरे सिस्टम का सहयोग पाने के मकसद से पूर्व मुख्यमंत्री ओ. इबोबी सिंह सहित कई अन्य हितधारकों ने भी भाग लिया।












Click it and Unblock the Notifications