मणिपुर: कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोंथौजम का इस्तीफा, 8 कांग्रेसी MLA हो सकते हैं BJP में शामिल
नई दिल्ली, 20 जुलाई। बड़ी खबर मणिपुर से है, यहां कांग्रेस के प्रदेश कमिटी (एमपीसीसी) के अध्यक्ष गोविंददास कोंथौजम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस के 8 विधायक आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि दिसंबर, 2020 में ही कोंथौजम को एम ओकेंद्रो की जगह मणिपुर कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था। मालूम हो कि कांग्रेस लगातार बीजेपी पर पार्टी तोड़ने का आरोप लगाते आ रही है। हाल ही में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि BJP राज्य में तोड़-फोड़ का काम कर रही है। वो अपनी ताकत के जरिए दल-बदल में लगी है।
Recommended Video

मालूम हो कि गोंविदास कोंथोजम की गिनती दिग्गज नेताओं में होती है। वो लगातार 6 बार मणिपुर की विष्णुपुर विधानसभा सीट से जीते हैं। वो विधानसभा में चीफ व्हिप भी हैं। कोंथौजम को हाईकमान का करीबी भी माना जाता रहा है। बता दें कि साल 2022 में मणिपुर विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं। ऐसे में कोंथोजम का इस्तीफा कांग्रेस के लिए करारा झटका है। पार्टी पहले से ही पंजाब और राजस्थान में नेताओं की गुटबाजी और गुस्से से परेशान है ,ऐसे में मणिपुर से इस तरह की खबर आना पार्टी के लिए काफी बुरी खबर है।
ये भी जानिए
- मालूम हो कि पूर्वोत्तरा का खूबसूरत राज्य मणिपुर की राजधानी इंफाल है।
- मणिपुर का क्षेत्रफल 22,347 वर्ग कि.मी है।
- यहां के मूल निवासी मीतई जनजाति के लोग हैं।
- मीतई जनजाति की भाषा मेइतिलोन है।
- मणिपुर का शाब्दिक अर्थ होता है 'आभूषणों की भूमि' ।
- आजादी के बाद यह भारत का एक केंद्रशासित राज्य बना।












Click it and Unblock the Notifications