मणिपुर चुनाव: PCC चीफ लोकेन सिंह ने ली हार की जिम्मेदारी, हाईकमान को भेजा इस्तीफा

नई दिल्ली, 16 मार्च: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में हाल ही में विधानसभा के चुनाव हुए थे, जहां आम आदमी पार्टी ने पंजाब और अन्य राज्यों में बीजेपी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया। इन सभी राज्यों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एक्शन में आईं और इन राज्यों में पीसीसी चीफ से इस्तीफा मांग लिया। जिसके तहत अब मणिपुर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने अपने इस्तीफे की घोषणा की है।

Manipur

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष एन. लोकेन सिंह ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार का जिम्मा लिया है। साथ ही हाईकमान को अपना इस्तीफा सौंप दिया। पार्टी के सूत्रों के मुताबिक जल्द ही उनका इस्तीफा स्वीकार कर राज्य में नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसके लिए कई दिनों से पार्टी विचार-विमर्श कर रही थी।

वहीं दूसरी ओर पंजाब की भी सत्ता कांग्रेस ने इस बार गंवा दी थी। जिस पर बुधवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने हाईकमान को अपने इस्तीफा भेजा। जल्द ही वहां पर भी नई कार्यकारिणी का गठन होगा। वहीं इन दो पीसीसी चीफ से पहले अजय कुमार लल्लू ने अपना इस्तीफा सोनिया गांधी को भेजा था। उनके पास अब तक उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जिम्मेदारी थी।

कांग्रेस के खाते में कितनी सीटें?
मणिपुर विधानसभा में 60 सीटें हैं, जिसमें से बीजेपी के खाते में कुल 32 सीटें गईं। जिससे वो अब आराम से पूर्ण बहुमत के साथ सरकार का गठन करेगी, जबकि कांग्रेस 28 सीटों से सीधे 5 पर आ गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+