Manipur: महिलाओं को निर्वस्‍त्र परेड कराए जाने वाले मामले में तीन और मुख्‍य आरोपियों को पुलिस ने किया अरेस्‍ट

kuki women viral video:मणिपुर हिंसा के दौरान दो महिलाओं को निर्वस्‍त्र परेड कराए जाने के मामले में मणिपुर पुलिस ने तीन और आरोपियों को अरेस्‍ट करने में कामयाबी हासिल कर ली है। मणिपुर हिंसा की ये वो घटना है जिसके वीडियो ने सभी को हिलाकर रख दिया वहीं इस घटना ने पूरे भारत को शर्मसार कर दिया है।

मणिपुर पुलिस ने बताया कि प्रदेश के थौबल जिले के नोंगपोक सेकमाई थाना अंतर्गत अपहरण और सामूहिक बलात्कार के जघन्य अपराध के तीन और मुख्य आरोपियो को गुरुवार को अरेस्‍ट कर लिया गया है। वहीं इससे पहले पुलिस ने सुबह एक दोषियाें को अरेस्‍ट किया था। इस तरह अब तक इस मामले में कुल चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

kuki-women-viral-video

मणिपुर में हिंसा के दौरान हुई इस वीभत्‍स घटना को अंजाम देने वाले दंरिंदों को पकड़ने के लिए पुलिस ने अपना सर्च अभियान तेज कर दिया है। पुलिस जल्‍द से जल्‍द इस घटना को अंजाम देने वो आरोपियों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। मणिपुर पुलिस ने बताया कि दोषियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन के तहत छापेमारी जारी है।

जानें मणिपुर में दो महिलाओं के साथ क्‍या हुआ?

मणिपुर में जातीय हिंसा के बीच महिलाओं को निर्वस्त्र करके परेड कराए जाने और उनके साथ दरिंदगी किए जाने का वीडियो वायरल हुआ। जिसके बाद मणिपुर पुलिस एक्‍शन में आई।

जबकि ये घटना 3 मई की है। रिपोर्ट के अनुसार एक महिला के भाई जो अपनी बहन को भीड़ से बचाने गया था उसकी कुछ लोगों ने हत्‍या कर दी ओर पुलिस सुरक्षा से भीड़ ने महिलाओं को नंगा करके घुमाया।

महिला के नाबालिग भाई को भीड़ ने हत्या कर दी। जब उन्होंने अपनी बहन को भीड़ से बचाने की कोशिश की तो भीड़ ने उनकी हत्या कर दी। पुलिस सुरक्षा से खींचकर भीड़ ने महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाया।

जिन दो महिलाओं को नंगा करके उनसे परेड करवाई गई, वो कोली समुदाय की महिलाएं थे वो घटना के दिन जंगल इलाके में अपने समूल के साथ सुरक्षित करने के लिए भाग रही थीं। नोंगपोक सेकमाई पुलिस की टीम से उनका सामना हुआ तब तब वो उन्‍हें पुलिस स्‍टेशन ले जा रहे थे पुलिस स्‍टेशन के रास्‍ते में लगभग हजार लोगों की संख्‍या के समूह ने पुलिस पर हमला कर दिया और दोनों महिलाओं को छीन ले गए।

इसके बाद जब उनका नाबालिग भाई उन्‍हें बचाने लगा तब उन्‍होंने उसकी हत्‍या कर दी इसके बाद महिलाओं को भीड़ ने नंगा करके उनकी परेड करवाई। महिलाओं के परिवार वालों ने जो एफआईआर करवाई है उसमें उन्‍होंने आरोप लगाया है कि उनमें से एक महिला के साथ गैंग रेप भी हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+