Manipur: श्मशान में छिपाए गए थे भारी मात्रा में गोला- बारूद, मणिपुर पुलिस ने ढूंढ निकाला
जातीय हिंसा प्रभावित राज्य मणिपुर की राजधानी इंफाल में बड़ा एक्शन ले रही है। सोमवार को पूर्वी इंफाल में एक श्मशान के पास दफनाए गए भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किए गए हैं। इससे पहले अक्टूबर में सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए थे। जिसमें, तीन एके 47/56 सहित 36 हथियार, चार कार्बाइन मशीन गन, सात एसएलआर, 82 हैंड ग्रेनेड सहित गोला-बारूद और विस्फोटक भी शामिल था।
पूर्वी इंफाल में सोमवार को लिए पुलिस के एक्शन के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुए हैं। ये एक्शन इंफाल-पूर्व कमांडो यूनिट की एक टीम ने जिले के खुंद्रकपम मयई लीकाई इलाके में एक तलाशी अभियान के तहत लिया है।

पुलिस के बयान के अनुसार, तलाशी अभियान के दौरान पूर्वी इंफाल में 3 खाली मैगजीन, एक 36- के साथ एक सबमशीन गन (एसएमजी) कार्बाइन जब्त की गई। रिंग के साथ हैंड ग्रेनेड, एक ट्यूब लॉन्चिंग, चार इंसास राइफल, 16 इंसास एलएमजी मैगजीन, गैस सिलेंडर केप, सात 7.62 एसएलआर गोला बारूद चार्जर क्लिप, 9 मिमी रिवॉल्वर एमएम गोला बारूद के 63, तीन खाली गोला बारूद वाहक बक्से और छह दंगा विरोधी गोले बरामद किए गए हैं। ये सभी एक श्मशान स्थल पर छिपाए गए थे।
दरअसल, 3 मई को गैर-आदिवासी मैतेई और आदिवासी कुकी समुदायों के बीच विनाशकारी जातीय हिंसा भड़कने के बाद मणिपुर में हालत बिगड़ गए। हिंसा बढ़ने का साथ ही स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सरकार और प्रशासन की ओर पाबंदियां लगाई गईं। पूरे राज्य में मोबाइल इंटरनेट पर प्रतिबंध लगा दिया गया, लेकिन स्थिति काफी हद तक सामान्य होने के बाद, 23 सितंबर को प्रतिबंध हटा लिया गया था, लेकिन एक लड़की सहित दो युवा लापता छात्रों के शवों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद सैकड़ों छात्रों की सुरक्षा बलों के साथ झड़प हो गई थी। इसके बाद 26 सितंबर को एक बार फिर से प्रतिबंध लगाए गए। बाद में हालात को देखते हुए कई बार पाबंदियां लगाई गईं।












Click it and Unblock the Notifications