मणिपुर हिंसा: मोरेह सिटी में सुरक्षा बलों पर गोलीबारी, इलाके में बढ़ाई जा रही सिक्योरिटी
Manipur Update: मणिपुर में जातीय हिंसा अब उग्रवाद में तब्दील हो रही है। सोमवार को राज्य के सीमावर्ती शहर मोरेह में सुरक्षाबलों और विद्रोह कर रहे लोगों के बीच भीषण गोलीबारी हुई। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए स्थल पर अतिरक्ति बलों की तैनाती की जा रही है। इस बीच मोरेह में तनाव की स्थिति देखते हुए स्थानी प्रशासन को अल्र्ट पर रहने को कहा गया है। मणिपुर में ताजा हिंसा को घटना को लेकर सूत्रों के मुताबिक मोरेह में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है।
मणिपुर के सीमवर्ती शहर मोरेह में पिछले 24 घंटे से विद्रोहियों और सुरक्षाबलों को बीच गोलीबारी जारी है। सूत्रों के मुताबिक रविवार रात से ही यहां रुक-रुक कर गोलीबारी की जा रही है। स्थिति गंभीर है। ऐसे में इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। हलांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गोली बारी में अब तक किसी के घायल होने या फिर मौत की रिपोर्ट नहीं मिली है।

वहीं राज्य में जातीय हिंसो को लेकर को सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा है कि दो समुदायों के बीच तनाव के कारण शुरू हुई हिंसा का रुख अब बदल गया है। सीएम ने कहा कि राज्य में पिछले आठ महीने के दौरान कई अवांछित घटनाएं हुईं। लेकिन अब नए साल में हुई कुछ घटनाओं से साबित हुआ कि उग्रवादी अब सुरक्षालों को निशाना बना रहे हैं। यहां उग्रवादी सुरक्षा बलों पर हमले कर रहे हैं।
सीएम ने कहा कि पिछले तीन-चार महीने से राज्य में शांतिपूर्ण थी। लेकिन 2024 की शुरुआत से ही उग्रवादियों ने फिर से हिंसा शुरू कर दी है। सीएम ने दावा किया कि उग्रवादियों ने सिर्फ हिंसा का तरीका बदला है, छोड़ी नहीं। सीएम ने कहा कि उग्रवादी अब संघर्ष का आयाम बदलकर राज्य बलों द्वारा उग्रवादियों के खिलाफ लड़ने का हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications