Manipur: मणिपुर में ब्रॉडबैंड की सेवा चालू करने के आदेश, मोबाइल इंटरनेट पर बैन जारी

मणिपुर में सरकार ने आंशिक रूप से इंटरनेट से बैन हटाया है। सरकार ने फिलहाल मोबाइल इंटरनेट बैन जारी रखा है। वहीं ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाओं को फिर से चालू किया जा रहा है।

मणिपुर में पिछले कुछ दिनों से जातीय हिंसा की बड़ी घटनाएं सामने आईं। महिलाओं के साथ ज्यादती ने पूरे देश को झकझोर कर दिया। ऐसे में हिंसा प्रभावित इलाके में सरकार ने इंटरनेट सेवा को पूरी तरह से बैन कर दिया था। जिसे अब जिन इलाकों में हिंसा और तनाव का दौर थमा है, वहां आंशिक रूप से बहाल किया गया है।

मणिपुर में हिंसा पिछले तीन महीने से जारी है। जातीय हिंसा में अब तक करीब 160 लोगों की मौत हो चुकी है। हालात इतने गंभीर हो चुके थे कि राज्य सरकार को इंटरनेट सेवाओं पर पूरी तरह से बैन लगाने का आदेश जारी करना पड़ा। 19 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई जिसमें कुकी समुदाय की तीन महिलाओं को भीड़ ने निर्वस्त्र कर सड़क पर परेड कराई। एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार भी किया गया। इस घटना को लेकर देशभर में आक्रोश देखा जा रहा है।

Manipur govt Order to start broadband

वहीं मणिपुर सरकार ने कुछ इलाकों में आंशिक रूप से प्रतिबंध हटाने का फैसला किया है। सीएम एन बीरेन सिंह सरकार ने इस बीच आंशिक रूप प्रतिबंध हटाने का फैसला किया है। सरकार के मंगलवार को जारी आदेश के मुताबिक ब्रॉडबैंड सेवाओं बहाल की जा रही हैं। जबकि मोबाइल इंटरनेट पर बैन जारी रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+