मणिपुर में बोले जेपी नड्डा- भाजपा के विकास का मजा लेना है तो कांग्रेस के अंधेरे दिनों को याद रखना

इंफाल, 30 दिसंबर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मणिपुर में कहा कि राज्य को विकास की राह पर उनकी पार्टी की सरकार लेकर आई है। कांग्रेस के समय में मणिपुर में लगातार अस्थिरता की स्थिति बनी रहती थी लेकिन भाजपा ने एक न्यू मणिपुर दिया है। मणिपुर में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए लगातार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी आज नड्डा आज मणिपुर पहुंचे हैं। यहां काकचिंग में युवा रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बातें कहीं।

nadda

काकचिंग में जेपी नड्डा नेकहा, भाजपा सरकार के विकास का मजा लेना है तो कांग्रेस के अंधेरे दिनों को याद रखना। कांग्रेस ने राज्य को इंस्टेबिलिटी, इंसर्जेन्सी और इनक्वॉलिटी दी। ये तीन I (आई) कांग्रेस ने दी हैं। भाजपा सरकार ने मणिपुर को तीन I (आई) इंफ्रास्ट्रक्चर, इनोवेशन और इंटीग्रेशन दिए हैं। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस का युग नाकाबंदी का था। भाजपा की सरकार में 1,309 युवाओं ने आत्मसमर्पण कर दिया है और मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं।

मोदी के साथ देश की आलोचना करते हैं दूसरे दल

नड्डा ने अपने भाषण में आगे कहा, दूसरे राजनीतिक दलों के पास ना दिशा है ना दृष्टि है। वे बस भाजपा और नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं और यह करते-करते वह देश की भी आलोचना करने लगते हैं। भाजपा सबको साथ लेकर चलती है लेकिन वे वंशवाद और परिवारवाद के साथ चलते हैं।

नड्डा ने कहा कि भ्रष्टाचार और कमीशन ही कांग्रेस सरकार में चलते हैं। भाजपा के पास मणिपुर और देश को आगे ले जाने का विजन है। पीएम मोदी के नेतृत्व में मणिपुर पूर्वोत्तर भारत में आत्मनिर्भरता का प्रवेश द्वार है। मणिपुर खेल का पर्याय है। मणिपुर के बच्चों को ज्यादा से ज्यादा बच्चों खेलो इंडिया अभियान के तहत खेलों से जुड़ना चाहिए।

सत्ता में वापसी की कोशिश में लगी है भाजपा

मणिपुर में विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च 2022 को खत्म हो रहा है। ऐसे में फरवरी-मार्च में यहां चुनाव कराया जा सकता है। मणिपुर में फिलहाल भाजपा सरकार में है और वो एक बार फिर से सत्ता पर काबिज होना चाहती है। जिसको लेकर पार्टी के बड़े नेता लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं। राज्य में भाजपा का सीधा मुकाबला कांग्रेस से माना जा रहा है। कांग्रेस बीते विधानसभा चुनाव में राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी।

2017 में भाजपा को 21 सीटें मिलीं थीं। जिसके बाद उसने स्थानीय दलों के साथ गठबंधन कर सरकार बनाई थी। 60 सीटों वाली मणिपुर विधानसभा में 2017 में कांग्रेस को 28 सीटें मिली थीं। हालांकि वो सरकार नहीं बना सकी थी। भाजपा को 21 सीटे मिली थीं। भाजपा ने नेशनल पीपल्स पार्टी (4), नगा पीपल्स फ्रंट (4), लोजपा (1) और दो अन्य विधायकों के सहयोग से सरकार बनाई थी। जिसके बाद राज्य में भाजपा के एन बीरेन सिंह सीएम बने थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+