मणिपुर विधानसभा चुनाव 2017: पहले चरण का चुनाव संपन्न, 84 फीसदी लोगों ने डाला वोट
पहले चरण में 38 विधानसभा सीटों पर होने वाले मतदान के लिए 1643 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इस फेज में कुल 168 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला मतदाता करेंगे।
इंफाल। मणिपुर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज (शनिवार) 38 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ। मणिपुर में पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है। पहले चरण के दौरान मणिपुर में लोगों ने जबरदस्त वोटिंग की और कुल 84 फीसदी लोगों ने मतदान किया। मतदान के लिए सुबह सात बजे से ही मतदाताओं की भीड़ पोलिंग बूथ पर लगनी शुरू हो गई। इरोम शर्मिला भी अपना वोट डालने पहुंची। पहले फेज में आज 38 विधानसभा सीटों के लिए विभिन्न पार्टियों के 168 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनकी किस्मत फैसला करीब 19 लाख मतदाता करेंगे।

168 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे मतदाता
पहले चरण में जिन इलाकों में मतदान है उनमें इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, बिष्णुपुर समेत कई पहाड़ी जिले भी शामिल हैं जिनमें चुराचांदपुर और कांगपोकपी शामिल हैं। 38 विधानसभा सीटों पर होने वाले मतदान के लिए 1643 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। पहले चरण में कुल 168 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। करीब 19,02,562 मतदाता इस चरण में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

इनमें 9,28,573 पुरुष मतदाता और 9,73,989 महिला मतदाता है। इस बार के चुनाव के करीब 45,642 नए मतदाता है। 60 सदस्यों वाली मणिपुर विधानसभा में प्रचार के दौरान सभी सियासी दलों ने जिन मुद्दों को उठाया उनमें यूनाइटेड नगा काउंसिल की ओर से लागू आर्थिक नाकेबंदी और इसे तोड़ने में राज्य सरकार की नाकामी मुख्य रहा। इसके अलावा भ्रष्टाचार, विकास की अनदेखी और कानून व्यवस्था की स्थिति भी चुनाव में अहम मुद्दा रहे।

मणिपुर चुनाव को लेकर कांग्रेस के साथ-साथ बीजेपी ने भी जोर आजमाईश की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद यहां प्रचार के लिए पहुंचे। उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला किए। दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से कहा गया कि प्रदेश सरकार ने राज्य के विकास में कई जरुरी कदम उठाए हैं। इस बार के चुनाव में सभी की निगाहें मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला चानू पर है। जिन्होंने पिछले साल ही अपना 16 साल से चला आ रहा अनशन तोड़ा था। इसके बाद उन्होंने पीपल्स रिसर्जेंस एंट जस्टिस अलायंस के नाम से पार्टी का गठन किया। इस बार वो भी अपनी पार्टी के बैनर तले चुनाव मैदान में उतरी हैं। बता दें कि इरोम शर्मा अफस्पा को हटाने की मांग को लेकर अनशन पर थी।
-
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ












Click it and Unblock the Notifications