Manipur: भाजपा नेता एल रामेश्वर सिंह की उनके घर के सामने की गई हत्‍या, हत्‍या करने वाले ने किया सरेंडर

Manipur:भाजपा नेता एल रामेश्वर सिंह की हत्‍या पर भाजपा ने जताया दुख, ट्वीट करके नेता की हत्‍या की कड़ी निंदा की। वहीं देर रात इस हत्‍या को अंजाम देने वाले शक्‍स ने सरेंडर कर दिया।

L Rameshwar Singh

मणिपुर में भाजपा नेता एल रामेश्‍वर सिंह की उनके घर के सामने गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। थौबल की पुलिस के अनुसार भाजपा नेता को उनके घर के सामने गोली मारी गई। दो हथियारबंद लोगों ने उनके घर के पास पहुंचकर उन पर गोलियां बरसाई और हत्‍या कर दी। पुलिस भाजपा नेता के हमलावरों की पुलिस तलाश कर रही है। वहीं मणिपुर भाजपा ने अपने नेता की हत्‍या पर दुख जताते हुए ट्टीट किया है।

भाजपा ने कड़ी निंदा की

भाजपा मणिपुर ने ट्वीट किया पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के राज्य संयोजक एल रामेश्वर सिंह की हत्या के बारे में जानकर दुख हुआ। हम इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं। इस जघन्य अपराध के अपराधियों को न्याय के दायरे में लाया जाना चाहिए और उसके अनुसार दंडित किया जाना चाहिए।"

मुख्‍य आरोपी ने पुलिस के सामने किया सरेंडर

पुलिस ने बताया कि मणिपुर भाजपा नेता एल रामेश्वर सिंह हत्या का मुख्य आरोपी अयेकपम केशोरजीत जिसकी उम्र 46 साला है उसने इंस्पेक्टर पी अचौबा मेइतेई, ओसी / कमांडो इंफाल पश्चिम के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। उसके कब्जे से 2 लाइसेंसी पिस्टल, दो मैगजीन और नौ.32 गोलियां बरामद की गई हैं। पुलिस ने बताया उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है।

सुबह 11 बजे दो हथियारबंद लोगों ने ने चलाई थी ताबडतोड़ गोलियां

थौबल एसपी जोगेश चंद्र ने बताया था कि आज सुबह करीब 11 बजे, 2 आदमी सफेद एसयूवी में थौबल क्षेत्री लेकाई पहुंचे और लैशराम रामेश्वर सिंह को गोली मार दी। वाहन के चालक नाओरेम रिकी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी अयेकपम केशोरजीत को पकड़ने के प्रयास किया जा रहा था लेकिन बाद में उसने आकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+