Manipur election result 2022: मणिपुर के नतीजों पर डालिये नजर, जानिए किस पार्टी को मिला है कितना वोट शेयर?
नई दिल्ली,10 मार्च।पूरे देश की नजर पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजों पर हैं। मणिपुर की बात की जाये तो यहां बीजेपी एक बार बाजी ली हैं, वहीं कांग्रेस फिसड्डी साबित हुई है। मणिपुर में रुझानों के दौरान ही वोट शेयर भाजपा के पक्ष में नजर आ रहे थे। भाजपा ने मणिपुर में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 60 विधानसभा सीटों में से 32 सीटों पर जीत हासिल करके बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। मणिपुर में कांग्रेस को 5, जनता दल यूनाइटेड को 6 ,नागा पीपुल्स फ्रंट को 5 ,नेशनल पीपुल्स पार्टी को 7 सीट, पीपुल्स एलायंस को 2, और अन्य को 3 सीटों पर जीत मिली है।

60 सीटों वाले मणिपुर में भाजपा वोटिंग शेयर के साथ बढ़त बनाये हुए थी। वहीं कांग्रेस के पास अभी तक 16 प्रतिशत वोटिंग शेयर हाथ लगा है। मतदान प्रतिशत की बात करें तो भाजपा के पास 37.83 फीसदी मत प्रतिशत हैं। वहीं CPI{0.06%} ,INC{16.83%},JD(U){10.77%} ,LJPRV{0.03%} ,NCP{0.67%},NOTA{0.56%} ,NPEP{17.29%} NPF{8.09%}, SHS{0.34%} और अन्य के पास 7.53 फीसदी मत प्रतिशत हैं।
गौरतलब है कि पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर में भाजपा, कांग्रेस, नेशनल पीपुल्स पार्टी और जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवारोंके चुनावी भाग्य का फैसला हो रहा है । तमाम एग्जिट पोल में मणिपुर में भाजपा को बढ़त मिलने की संभावना जताई गई थी , जबकि कांग्रेस को दूसरे क्रम में रखा गया था ।












Click it and Unblock the Notifications