Manipur Assembly Election 2022: मणिपुर में कितने चरण में कब-कब होगी वोटिंग, जानिए पूरा चुनावी कार्यक्रम

मणिपुर में कितने चरण में कब-कब होगी वोटिंग, जानिए पूरा चुनावी कार्यक्रम

इम्‍फाल, 08 जनवरी। देश के पांच राज्यों में 2022 में चुनाव हो रहे हैं। इन पांच राज्‍यों में मणिपुर भी शामिल है। केंद्रीय चुनाव आयोग पांच राज्यों- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। इन राज्यों में विधानसभा का कार्यकाल आने वाले मार्च के महीने में खत्म हो रहा है। सभी राज्यों में आज से चुनाव आचार संहिता लागू कर दी गई है। वहीं 60 विधानसभा सीटों वाले मणिपुर राज्‍य में विधानसभा चुनाव के बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने शनिवार दोपहर मणिपुर समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है।

Recommended Video

    Goa-Manipur Election 2022: गोव-मणिपुर में इतने फेज में चुनाव, जानिए पूरा समीकरण | वनइंडिया हिंदी
    votar

    मणिपुर में ये चुनाव मणिपुर में दो फेज में विधानसभा चुनाव होंगे। 10 मार्च को पांचों राज्यों के वोटों की एक साथ काउंटिंग होगी। चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार मणिपुर के लिए पहले चरण के मतदान 27 फरवरी 2022 को होंगे जबकि दूसरे चरण के लिये 3 मार्च को वोट डाले जाएंगे

    कम सीटें जीतने के बावजूद भाजपा ने ऐसे बनाई थी 2017 में अपनी सरकार
    बता दें वर्तमान समय में मणिपुर में भाजपा की सरकार है। यहां के वर्तमान मुख्‍यमंत्री एन बीरेन सिंह है। जिन्‍हें 33 विधायकों का समर्थन है।मणिपुर में 2017 विधानसभा के चुनाव में 60 में से 28 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस बनी थी लेकिन भाजपा ने 21 सीटें जीतने के बाद नेशनल पीपुल्स पार्टी (4), नगा पीपल्स फ्रंट (4), लोजपा (1) और दो अन्य विधायकों के सहयोग से सरकार बनाई थी।

    manipur

    2017 मणिपर विधानसभा चुनाव परिणाम

    कुल 60 विधानसभा सीटों वाले मणिपुर राज्य में 2017 में विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 21 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं कांग्रेस ने 28,टीएमसी ने 1, लोजपा ने 1, नगा पीपुल्‍स फ्रंट ने 4, नेशनल पीपुल्‍स पार्टी ने 4 और 1 सीट पर निर्दलीय उम्‍मीदवार ने चुनाव में जीत हासिल की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+