मणिपुर: पुलिस में रहते मुख्यमंत्री से भिड़ने वाली बृंदा थौनाओजम लड़ेगी चुनाव, इस पार्टी ने दिया टिकट
गुवाहाटी, 4 फरवरी: मणिपुर की चर्चित आईपीएस अफसर रहीं बृंदा थौनाओजम पुलिस की नौकरी से इस्तीफा देने के बाद अब चुनावी मैदान में किस्मत आजमाएंगी। जनता दल (यूनाइटेड) ने बृंदा थौनाओजम को इम्फाल घाटी की यास्कुल विधानसभा सीट से टिकट दिया है। इस सीट पर उनका मुख्य मुकाबला भाजपा के मौजूदा विधायक थोकचोम सत्यब्रत से माना जा रहा है। हाल ही में वो बिहार में सत्तारूढ़ नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जेडीयू में शामिल हुई थीं।

चुनाव लड़ने को लेकर कही ये बात
बृंदा ने जदयू में जाने और चुनाव लड़ने पर कहा, मैंने स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया है। मैं कांग्रेस से चुनाव लड़ सकती थीं, लेकिन राज्य का पार्टी में कोई भविष्य नहीं थी। उन्होंने अपनी सीट यास्कुल को लेकर कहा कि यहां भाजपा के वर्तमान विधायक थोकचोम सत्यब्रत सिंह ने कुछ खास नहीं किया है। मुझे लगता है कि मेरा मुकाबला भाजपा के बजाय राष्ट्रवादी पीपुल्स पार्टी के उम्मीदवार से होगा।

सीएम से हो गई थी बृंदा की तनातनी
एसीपी रहीं बृंदा थौनाओजम कुछ समय पहले मणिपुर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह पर आरोप लगाकर सुर्खियों में आई थीं। उन्होंने एक ड्रग्स केस की जांच को लेकर कहा था कि इसमें मुख्यमंत्री के स्तर से आरोपियों के पक्ष में हस्तक्षेप हो रहा है और मामले को रफा-दफा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा हैं। इसके बाद उन्होंने पुलिस विभाग की नौकरी राजनीति में आने का फैसला लिया था।
Recommended Video

मणिपुर में दो चरण में होना है विधानसभा चुनाव
मणिपुर में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। 60 विधानसभा सीटों वाले मणिपुर में दो फेज में- 27 फरवरी और 3 मार्च को वोटिंग होगी। 10 मार्च को वोटों की गिनती होगी और नतीजों का ऐलान किया जाएगा। मणिपुर में बीजेपी इस समय सत्ता में हैं। वहीं कांग्रेस मुख्य विपक्षी है। इन दोनों दलों में ही इस चुनाव में मुख्य टक्कर मानी जा रही है। मणिपुर में बीते विधानसभा चुनाव यानी 2017 के चुनाव में भी कांग्रेस और भाजपा में सीधा मुकाबला हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications