मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022:कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट
इम्फाल, 02 फरवरी। मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022 में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस पूरी ताकत लगा रही है। मणिपुर में कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को अपनी तीसरी उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इसमें चार सीटों के प्रत्याशियों के नाम हैं।

Congress releases the third list of candidates for #ManipurAssemblyelections pic.twitter.com/o3K3QAFYHI
— ANI (@ANI) February 2, 2022
वहीं मंगलवार को कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की थी। कांग्रेस ने इस लिस्ट में अपने 10 उम्मीदवारों के नामों शामिल थे। इससे पहले करीब एक सप्ताह पहले कांग्रेस ने मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी की थी।
कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एन लोकेन सिंह भी शामिल थे।। इबोबी सिंह को उनकी वर्तमान सीट थाउबल से ही कैंडीडेट बनया गया है।वहीं लोकेन सिंह को नामबोल को मैदान में उतारा गया था। ये इसी विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक हैं।
अधिक सीट जीतने के बाद भी 2017 में सरकार नहीं बना पाई थी कांग्रेस
60 सीटों वाली मणिपुर विधानसभा में 2017 में कांग्रेस ने 28 सीटों पर जीत मिली थी और बीजेपी को 60 में 21 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। 28 सीटें जीतने के बाजजूद कांग्रेस महज दो सीटों की कमी से सरकार बनाने से चूक गई थी और भाजपा ने कई दलों के साथ मिलकर मणिपुर में सरकार बना ली थी। 21 सीटों पर जीतने वाली भाजपा ने नेशनल पीपल्स पार्टी के चार, नगा पीपल्स फ्रंट के चार, लोजपा एक और दो अन्य विधायकों के सहयोग से मणिपुर में सरकार बनाने में कामयाब हो गई थी।
कांग्रेस ने इस बार इन पार्टियों से किया है गठबंधन
इस बार कांग्रेस मणिपुर में जीत के लिए 5 स्थानीय पार्टियों के साथ गठबंधन किया है। जिसमें कांग्रेस भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, जनता दल (सेक्यूलर) और फॉरवर्ड ब्लॉक के साथ मिलकर कांग्रेस चुनावी मैदान में उतरी है।
मणिपुर में दो चरणों में होंगे चुनाव
मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा में दो चरणों में चुनाव होना निर्धारित हुआ है। जिसमें 27 फरवरी को पहले और 3 मार्च को दूसरे चरण की वोटिंग होगी, अन्य राज्यों के साथ 10 मार्च को मणिपुर चुनाव के परिणाम घोषित होंगे।












Click it and Unblock the Notifications