Manipur: BJP सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद कुकी पीपुल्स एलायंस ने CM को बताया कुकी समुदाय का विरोधी
कुकी पीपुल्स एलायंस के अध्यक्ष टोंगमांग हाओकिप ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली मणिपुर की मौजूदा सरकार से समर्थन वापस लेने का रविवार को ऐलान कर दिया था। मणिपुर सरकार से समर्थन वापस लेते हुए केपीए प्रमुख ने कहा था था कि मौजूदा टकराव पर विचार करने के बाद अब हमारा सरकार को समर्थन देना सार्थक नही है।
वहीं अब मणिपुर सरकार से समर्थन वापस लेने के 24 घंटे बाद केपीए अध्यक्ष टोंगमांग हाओकिप ने मुख्यमंत्री पर जमकर हमला बोला है।

कुकी पीपुल्स एलायंस (केपीए) द्वारा मणिपुर सरकार से समर्थन वापस लेने पर हाओकिप ने कहा अब स्थिति अब बदल गई है क्योंकि वर्तमान सरकार कुकी लोगों की विरोधी है। इतना ही नहीं स्वयं मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने भी कुकी को एक आतंकवादी समूह के रूप में खुले तौर पर निंदा की है।
उन्होेंने कहा कुकी लोगों को नार्को-आतंकवादी और विदेशी और साथ ही पोस्ता की खेती करने वाले और ड्रग्स के तस्कर और न जाने क्या-क्या कहा है, ऐसी स्थिति में हमारे पास वर्तमान सरकार से अपना समर्थन वापस लेने के अलावा कोई रास्ता नहीं है।
उन्होंने कहा हमारी पार्टी सरकार में हिस्सा नहीं थी लेकिन बाहर से भाजपा सरकार का समर्थन कर रही थी वो भी इसलिए ताकि हमारा कुकी समाज सुरक्षित रहेगा, लेकिन वर्तमान समय में स्थिति बिलकुल अलग है अब कुकी लोगों को मौजूदा सरकार ही आतंकवादी बता रही है।
बता दें रविवार को मणिपुर सरकार से सकर्थन वपस लिए जाने के बाद केपीए के अध्यक्ष तोंगमांग ने कहा था कि
विधायकों के लिए इंफाल आना सुरक्षित नहीं होगा। थानलोन के भाजपा नेता वुंगजागिन वाल्ते से वहां बुरी तरह बीमार हो गए, वह अब भी इलाज करा रहे हैं। उन्होंने कहा था सुरक्षा के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए सचिवालय, तो इस चिंता से बचा जा सकता है।
#WATCH | On Kuki People’s Alliance (KPA) withdrawing support from the Manipur government, KPA president Tongmang Haokip says, "The situation now has changed because the present government is anti-Kuki people. Even the CM himself has openly denounced the Kukis as a terrorist… pic.twitter.com/Ug9jBGyJtC
— ANI (@ANI) August 7, 2023












Click it and Unblock the Notifications