मणिपुर में देर रात तक दो गुटों के बीच गोलीबारी, 4 घायल
मणिपुर में हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। यहां एक बार फिर से हिंसा की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार दो आर्म्ड ग्रुप के बीच हुई झड़प में चार लोग घायल हुए हैं। गुरुवार को दोनों गुटों में गोलीबारी की खबर सामने आई है। मणिपुर के चूरचांदपुर और बिश्नुपुर जिले में यह घटना सामने आई है।
मणिपुर पुलिस ने अभी तक घायलों के बारे में जानकारी साझा नहीं की है। गुरुवार देर रात तक गोलीबारी की आवाज आ रही थी। पुलिस का कहना है कि अलग-अलग जगहों पर उपद्रवी गोलीबारी कर रहे हैं।

इंडिजिनियस ट्राइबल लीडर फोरम का दावा है कि गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। यह हमला पूरे दिन जारी रहा, इस दौरान हमले में बम का भी इस्तेमाल किया गया है।
आईटीएलएफ का दावा है कि यह हमला पूरे दिन चला है, देर रात तक गोलीबारी की आवाज सामने आई है। इस हमले में बम का भी इस्तेमाल किया गया है। वहीं एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चारों घायलों को इंफाल के राज मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया या है जहां उनका इलाज चल रहा है।
गुरुवार की सुबह तकरीबन 4 बजे गोलीबारी की घटना की शुरुआत हुई थी। हथियारबंद बदमाश कांगवाई, क्वाकता फुगाक्चो इखाई और तेराखोंगांग्बी गांव में घुस गए थे। यहां एक नाबालिग के घायल होने के बाद हालात बिगड़ गए ते, बदमाशों ने बुधवार को मोर्टार शेल से हमला किया था।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके पर सुरक्षाबल तैनात हैं, ग्रामीणों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है ताकि ये लोग उस क्रास फायरिंग में ना फंसे।












Click it and Unblock the Notifications