कंगना और मणिकर्णिका के डायरेक्टर ने सार्वजनिक की वाट्सऐप चैट, ट्वीट पढ़कर रह जाएंगे हैरान
नई दिल्ली। 'मणिकर्णिका' फिल्म पर डायरेक्टर कृष और कंगना रनौत के बीच शुरू हुआ विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार(30 जनवरी) को जहां कंगना की बहन रंगोली ने ट्विटर पर कृष और कंगना की व्हाट्सऐप चैट के स्क्रीन शॉट शेयर कर उन पर निशाना साधा था वहीं अब कृष जगरलामुदी ने भी उन लोगों के साथ हुई बातचीत के स्क्रीन शॉट शेयर किए हैं जो इस फिल्म का हिस्सा रहे हैं। दरअसल कृष ने दावा किया है कि, 70 फीसदी फिल्म उन्होंने बनाई है, लेकिन अब कंगना उसका श्रेय ले रही हैं। जबकि कंगना की बहन रंगोली ने इसे गलत बताया था।

कंगना ने व्हाट्सऐप पर ये सब तब लिखा था जब मैंने सवाल किए थे
जिसके बाद डायरेक्टर कृष ने ट्वीट कर लिखा कि, मैं पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कह सकता हूं कि कंगना ने व्हाट्सऐप पर ये सब तब लिखा था जब मैंने सवाल किए थे। ये सब पूरी तरह झूठ है और पहले से तैयार किया हुआ था। क्योंकि कंगना जानती थीं कि ये दिन जरूर आएगा। क्रिश ने फिल्म की टीम के कुछ सदस्यों के साथ हुई उनकी चैट के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं। इन स्क्रीनशॉट्स के मुताबिक कृष ने ही फिल्म के अधिकतर दृश्यों का निर्देशन किया है।
जिसने दोनों वर्जन देखे उसने कहा कि मैंने 85% काम कर लिया था
डायरेक्टर कृष ने फिल्म के क्रू मेंबर्स के चैट के स्क्रीन शॉट शेयर किए हैं। इस व्हाट्सऐप चैट में फिल्म के शूट को लेकर बात हो रही है। चैट शेयर करते हुए कृष ने बताया, जिसने दोनों वर्जन देखे उसने कहा कि मैंने 85% काम कर लिया था। अब फिल्म के टेक्नीशियन जिन्होंने ग्राउंड लेवल पर काम किया वह भी यही कह रहे हैं। वहीं इस मेंबर ने कृष के द्वारा डायरेक्टर किए गए सीन की प्रशंसा हो रही है। कृष ने उस एडिटर की चैट भी शेयर की जो पहले मणिकर्णिका को एडिट कर रहे थे। लेकिन बाद में उन्हें हटा दिया गया।
डायरेक्टर ने कई सदस्यों की बातचीत शेयर की
इसके साथ ही कृष ने फिल्म में उनके साथ काम रही असिस्टेंट डायरेक्टर के साथ हुई बातचीत को भी सार्वजनिक किया है। कृष ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, यह भविष्य की फिल्म मेकर है। मैंने इसलिए आवाज उठाई क्योंकि उसे अपमान का सामना ना करना पड़े। वहीं कृष के इन ट्वीट के जवाब में रंगोली ने भी कई ट्वीट किए हैं। रांगोली ने दावा किया कि, आपकी टीम ने कंगना के साथ काम नहीं किया है। उसने अपने कैमरे और टीम के साथ यह फिल्म को बनाया है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications