'हंसी भी आ रही है और हैरान भी हूं...', 'खड़गे की हत्या की साजिश' के आरोप पर बोले BJP प्रत्याशी

भाजपा के उम्मीदवार मणिकांत राठौड़ ने अपने ऊपर लगे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके परिवार की हत्या की साजिश रचने के आरोपों को खारिज किया है।

Bharatiya Janata Party Manikanta Rathod

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार मणिकांत राठौड़ ने रविवार (07 मई) को कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके परिवार की हत्या की साजिश रचने के आरोपों को खारिज किया है। बीजेपी प्रत्याशी मणिकांत राठौड़ ने कहा है कि उनको लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित ऑडियो क्लिप फर्जी है।

मणिकांत राठौड़ ने कहा कि वह कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों से हैरान हैं क्योंकि कांग्रेस चुनाव हारने से डरते हैं। मणिकांत राठौड़ ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ''मैं बहुत हैरान भी हूं और बहुत हंसी भी आ रही है कि कांग्रेस चुनाव हारने से इतना डरती है। इसलिए वे इस तरह के झूठे आरोप लगा रहे हैं।"

मणिकांत राठौड़ बोले- मैंने किसी को धमकी नहीं दी...

उन्होंने कहा, "मैंने कांग्रेस के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। सोशल मीडिया पर कांग्रेस द्वारा प्रसारित किए जा रहे वीडियो झूठे हैं और मैंने किसी को धमकी नहीं दी है।"

कांग्रेस ने शनिवार (06 मई) को आरोप लगाया कि भाजपा हमारे पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके परिवार को मारने के लिए एक साजिश रच रही है। मणिकांत राठौड़ को खड़गे के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते और उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है।

कांग्रेस ने क्या कहा?

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, "कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, उनकी पत्नी और उनके बच्चों की हत्या की साजिश कोई ऐसी चीज नहीं है जिसे किसी को नजरअंदाज करना चाहिए।"

रणदीप सुरजेवाला ने आगे कहा, ''यह कोई साधारण व्यक्ति नहीं है। यह नीली आंखों वाला लड़का, चित्तपुर भाजपा उम्मीदवार है। जिसका ट्रैक रिकॉर्ड आप मुझसे बेहतर जानते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई। लेकिन मुझे पता है कि प्रधानमंत्री मूक बने रहेंगे और ऐसा ही कर्नाटक पुलिस और भारत के चुनाव आयोग भी करेंगे। लेकिन कर्नाटक के लोग चुप नहीं रहेंगे और मुंहतोड़ जवाब देंगे।''

30 से ज्यादा आपराधिक मामले मणिकांत राठौड़ पर

भाजपा नेता मणिकांत राठौड़ चित्तपुर निर्वाचन क्षेत्र से मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे और कांग्रेस के प्रियांक खड़गे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

मणिकांत राठौड़ पर 30 से ज्यादा आपराधिक मामले हैं। पिछले साल 13 नवंबर को प्रियांक खड़गे को हत्या की धमकी देने के आरोप में इन्हें गिरफ्तार भी किया गया था और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+