भाजपा त्रिपुरा को जातीय ध्रुवीकरण करके बांटना चाहती है- मानिक सरकार

नई दिल्ली। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक सरकार ने आगामी लोकसभा चुनाव के बारे में बोलते हुए कहा कि अगला चुनाव भारतीय जनता पार्टी और लेफ्ट फ्रंट के बीच होगा और हम भाजपा के लिए एक इंच की भी जगह नहीं छोड़ेंगे। कोलकाता में एक बैठक में बोलते हुए मानिक सरकार ने कहा कि भाजपा जातीय ध्रुवीकरण फैलाने की कोशिश कर रही है ताकि वह लेफ्ट फ्रंट को सत्ता से बाहर कर सके। यह बैठक राइट विंग ताकतों के खिलाफ लेफ्ट की लगातार लड़ाई पर चर्चा के लिए बुलाई गई थी।

manik

सरकार ने कहा कि आरएसएस और भाजपा आदिवासियों के लिए अलग राज्य बनाने की कोशिश कर रहे थे, भाजपा ने नारा लगाया था कि अगला विधानसभा चुनाव लेफ्ट सरकार के अंतर्गत नहीं हो सकता है और चुनाव के लिए राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए। अगर यहां संवैधानिक संकट है तो राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए। मौजूद समय में वहां किसी भी तरह का संवैधानिक संकट नहीं है और ना ही किसी तरह की कानून व्यवस्था की दिक्कत है।

केंद्र सरकार पर आर्थिक मदद रोकने का आरोप लगाते हुए सरकार ने कहा कि भाजपा राज्य को गलत तरह से लोगों के बीच दिखाना चाहती है और निराधार मांग कर रही है। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में लेफ्ट फ्रंट एक इंच की भी जगह भाजपा के लिए नहीं छोड़ेगी और एक साथ मिलकर हम लडे़ंगे। उन्होंने कहा कि ऑर्गेजनाइशनल फ्रंट पर हमसे टक्टर नहीं ले पाने के बाद भाजपा यहां की आर्थिक मदद रोकने की कोशिश कर रही है, जब योजना आयोग था तो राज्य को स्पेशल आर्थिक पैकेज मिलता था।

योजना आयोग की जगह नीति आयोग का गठन किया गया, जिसके बाद हमारी सरकार को आर्थिक मदद मिलनी बंद हो गई और हमे 1500 से 2000 करोड़ रुपए का नुकसान हर वर्ष हो रहा है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह यहां जातीय ध्रुवीकरण कर रही है, हमने हमेशा आदिवासियों की एकता के लिए लड़ाई लड़ी और उनके विकास के लिए काम किया। आदिवासी बाहुल्य इलाकों में लेफ्ट फ्रंट ने 2013 में 28 सीटें जीती थीं। लेकिन भाजपा अब यहां उनके लिए अलग से राज्य की मांग कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+