Tripura CM Manik Saha: माणिक साहा ही बनेंगे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री, चुने गए बीजेपी विधायक दल के नेता

त्रिपुरा में बीजेपी ने माणिक साहा पर दोबारा दांव लगाया है। उनको विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

Manik Saha

त्रिपुरा में भी सरकार गठन का रास्ता साफ हो गया है, जहां हाईकमान के निर्देश पर माणिक साहा को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया। सोमवार को हुई बीजेपी विधायकों की बैठक में उनको विधायक दल का नेता चुन लिया गया। वो 8 मार्च को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

दरअसल चुनाव आयोग ने 2 मार्च को राज्य के नतीजे घोषित कर दिए थे। राज्य में विधानसभा की कुल 60 सीटें हैं, जिसमें बीजेपी गठबंधन ने 32 सीटें हासिल कीं। इसके बाद से मुख्यमंत्री पद के लिए कई नेताओं के नामों की चर्चा हो रही थी। रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस मुद्दे को लेकर कई वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा की थी। जिसके बाद माणिक साहा का नाम फाइनल हुआ। वहीं सोमवार को विधायक दल की बैठक में उनका नाम आगे किया गया, जिस पर सभी विधायकों ने सहमति जता दी।

ऐसा रहा सफर
माणिक साहा का जन्म 8 जनवरी 1953 को हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा हासिल करने के बाद उन्होंने पटना में स्थित डेंटल कॉलेज से बीडीएस की डिग्री हासिल की। इसके बाद लखनऊ मेडिकल कॉलेज से एमडीएस किया। बाद में वो त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज में पढ़ाने लगे। फिर उनकी एंट्री राजनीति में हुई। पहले तो वो कांग्रेस में थे, लेकिन 2016 में बीजेपी में शामिल हो गए। इसके बाद उनको पार्टी ने राज्यसभा भेजा। 2022 में बिप्लव देब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उनको सीएम की कुर्सी मिली थी। अब पार्टी ने दोबारा उन पर दांव आजमाया है।

ये है राजनीतिक समीकरण
आपको बता दें कि त्रिपुरा में 60 सीटों पर चुनाव हुए थे, जिसमें 32 सीटें बीजेपी गठबंधन ने जीती हैं। हालांकि ये पिछले चुनाव की तुलना में 4 सीटें कम हैं। इस बार टिपरो मोथा पार्टी (टीएमपी) ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और 13 सीटें हासिल कीं। वहीं सीपीएम के 11, कांग्रेस के तीन, आईपीएफटी का एक प्रत्‍याशी जीता। सीपीआई, टीएमसी, सीपीआई (एमएल) अपना खाता भी नहीं खोल पाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+