पृथ्वी की कक्षा को छोड़ मंगल की ओर बढ़ा मंगलयान

भारतीय मंगलयान में 440 टन का न्यूटन लिक्विड इंजन लगा है, जो इसी पड़ाव पर चालू हुआ और यान की गति में 648 मीटर प्रति सेकेंड का इजाफा किया। इस प्रक्रिया को मैनोयूव्र कहा जाता है, जिसके पूरा होते ही मंगलयान ने पृथ्वी की कक्षा छोड़ दी। अब यह यान 10 महीने तक सूर्य के चक्कर काटने के बाद मंगल ग्रह की कक्षा में प्रवेश करेगा।
गौरतलब है कि मंगल ग्रह को 5 नवंबर को पृथ्वी से छोड़ा गया था, जो पृथ्वी की कक्षा के सबसे नजदीकी बिंदु पेरीगी में जाकर स्थापित हो गया, जो पृथ्वी की सतह से 248 किलोमीटर की दूरी पर है। उसके बाद पृथ्वी की कक्षा में निरंतर चक्कर काटने के बाद मंगलयान दूरस्थ बिंदु अपोजी पर पहुंचा, जो पृथ्वी से 23,550 किलोमीटर दूर है और फिर यह मंगल ग्रह की ओर चल पड़ा।
इसरो के वैज्ञानिक बैंगलोर स्थित स्पेसक्राफ्ट कंट्रोल सेंटर के कंट्रोल रूम से मंगलयान पर निरंतर नजर बनाये हुए हैं। इसमें इंडियन डीप स्पेस नेटवर्क भी सहयोग प्रदान कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications