विदेशी शख्स की फेसबुक एक्सेप्ट की फ्रेंड रिक्वेट, गवां बैठी 18 लाख रुपए

नई दिल्ली। कर्नाटक के मेंगलुरु में फेसबुक पर एक विदेशी शख्स से दोस्ती करना महिला को उस समय भारी पड़ जब वह गिफ्ट के चक्कर में 18 लाख रुपए गंवा बैठी। इसी विदेशी फ्रेंड ने महिला को महंगा गिफ्ट देने के नाम पर 18 लाख रुपए का चूना लगा दिया। जब पैसे देने के बाद महिला को महंगा गिफ्ट नहीं मिला तब उसे एहसास हुआ कि उसे साथ धोखाधड़ी हुई है। महिला ने इस मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

 Mangaluru woman loses Rs 18 lakh after accepting overseas friend Facebook request

पुलिस ने बताया कि मेंगलुरु के अट्टावरा की रहने वाली रेशमा को कुछ महीने पहले जैक कोलमैन नाम के एक शख्स ने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। रेशमा ने जान-पहचान न होने के बावजूद उसे अपनी फ्रेंड लिस्ट में जोड़ लिया। इसके बाद दोनों के बीच नियमित रूप से फेसबुक के जरिए चैटिंग होने लगी। जल्द ही दोनों अच्छे दोस्त बन गए।

कुछ दिनों बाद कोलमैन ने रेशमा और उसके परिवार को एक महंगा गिफ्ट देने की इच्छा जाहिर की। रेशमा ने गिफ्ट देने से इंकार कर दिया, लेकिन कोलमैन गिफ्ट के लिए दबाव बनाता रहा।
इसी बीच 9 मई को रेशमा के पास दिल्ली के एक कथित कस्टम अफसर की कॉल आई। अफसर ने रेशमा से कोलमैन की तरफ से भेजे गए 'गिफ्ट' के लिए जुर्माना भरने को कहा।

अफसर ने कहा कि उसके लिए जो गिफ्ट आया है, उसमें नियमों की भारी अनदेखी हुई है, जिसके चलते उसे जुर्माना भरना पड़ेगा। रेशमा को यह भी धमकी दी गई कि अगर उसने जुर्माना नहीं भरा तो उसे जेल भी जाना पड़ सकता है। जेल जाने की बात डरकर रेशमा ने जुर्माने की 18 लाख रुपए(20 हजार यूरो) की रकम ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी। इसके बाद रेशमा ने जब कोलमैन और कथित अफसर से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की, तो दोनों के फोन स्विच ऑफ थे। पीड़ित महिला की शिकायत पर मेंगलुरु पुलिस ने साइबर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+