तकनीकी खराबी के चलते MIG 29 K फाइटर विमान की मंगलोर एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग

मिग 29 के विमान में तकनीकी खामी आने के बाद उसकी हाइड्रोलिक लैंडिंग मैंगलोर एयरपोर्ट पर कराई गई।

मंगलोर। मिग 29 के की मंगलोर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। नेवी से मिली जानकारी के मुताबिक विमान में तकनीकी खामी आने के बाद उसकी हाइड्रोलिक लैंडिंग कराई गई। नेवी के मुताबिक लैंडिग के वक्त एयरक्राफ्ट के टायर फट गए, जिसकी वजह से उसकी अपातकालिन लैंडिंग कराई गई। मैंगलोर एय रपोर्ट पर हुई इस इमरजेंसी लैंडिंग के बाद वहां दूसरे विमानों की आवाजाही पर भी असर पड़ा है। जिसे सामान्य करने के लिए रनवे को साफ किया जा रहा है।

 Mangaluru: Technical glitch forces MIG 29 K to make emergency landing

मिग 29 के की रुटिन ट्रेनिंग के दौरान उसमें कुछ दिक्कतों को महसूस किया गया, जिसके बाद दूसरे मिग 29 के को उसके स्कॉट के लिए भेजा गया, जिसके बाद इसकी इमरजेंसी लैडिंग की जरूरत महसूस की गई। एयर ट्रैफिक ने फौरन ही उसे मैंगलोर एयरपोर्ट पर लैडिंग की इजाजत दे दी। 5 बजे मिग 29 कती इमरजेंसी लैंडिग के बाद से एयरपोर्ट को सामान्य उड़ानों के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं बाकी उड़ानों को दूसरे रुटों पर डाइवर्ड किया गया है। एयरक्राफ्ट की इमरजेंसी लैडिंग के बाद अब एयरपोर्ट के रनवे को क्लीयर किया जा रहा है, ताकि मेंगलोर एयरपोर्ट से रुटिन उड़ानों को दोबारा से शुरू किया जा सके।

आपको बता दें कि इससे पहले 24 अगस्त 2015 में मिग 21 जम्मू कश्मीर के बलगाम इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। उससे पहले 8 मई 2015 को मिग 27 पश्चिम बंगाल में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। 21 जनवरी 2015 को जामनगर में मिग 21 दुर्घटना की शिकार हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+