सत्ता की हनक में मर्यादा भूल गईं मेनका गांधी, इंस्पेक्टर को दीं वर्दी उतरवा देने की धमकी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के सेक्टर 23 बी ब्लॉक में एक स्कूल में कल लंगूर आ गया था। इस पर पीपुल फॉर एनिमल संस्था (पीएफए) के सदस्य रुचिन मेहरा लंगूर को पकड़कर थाने ले आए। उन्होंने स्कूल के मालिक पर लंगूर को बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। स्कूल मालिक ने पुलिस को बताया कालोनी में बंदरों का आतंक है। बंदर कई बार बच्चों को घायल कर चुके हैं। इसके चलते कालोनी के लोगों ने ही लंगूर को किराये पर मंगाया था।
इस बात पर थाना प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया। पीएफए के सदस्य रुचिन मेहरा फौरन तैश में आ गये और देखते ही देखते उन्होंने कंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को फोन मिला दिया। मेनका गांधी से बात करने के बाद उन्होंने फोन थाना प्रभारी को सौंप दिया। थाना प्रभारी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने जब मंत्री को पूरे मामले से अवगत कराया तो उधर से धमकी दी जाने लगी। अरुण सिंह ने कहा कि पीएफए सदस्य को रिपोर्ट दर्ज कराने का अधिकार नहीं है, वे लोग गलत तरीके से दवाब बना रहे थे। वहीं, एसएसपी धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी ने रिपोर्ट दे दी है, जो शासन को भेजी जा रही है। पीएफए सदस्यों पर लगातार अवैध रूप से वसूली के आरोप मिल रहे हैं। उधर, पीएफए ने धमकाने के आरोप को झूठा करार दिया है।












Click it and Unblock the Notifications