सप्लाई इंस्पेक्टर पर आग बबूला हो गईं मेनका गांधी, भूली भाषा की मर्यादा

नई दिल्लीः मोदी सरकार में मंत्री मेनका गांधी सुर्खियों में हैं, उनके सुर्खियों में रहने की वजह से उनका सप्लाई इंस्पेक्टर पर आग बबूला होना। दरअसल, शुक्रवार को मेनका गांधी पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र में बरेली के बहेड़ी विधानसभा पहुंची थी। यहां पहुंचकर उन्होंने जनता दरबार लगाया था।

Maneka Gandhi gets angry on supply inspector

जनता दरबार में मेनका गांधी ने अफसरों को जनता के सामने खूब खरी खोटी सुनाई। इस दौरान मेनका गांधी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने लगी। मेनका गांधी ने एक सप्लाई इंस्पेक्टर को कहा कि तुम मोटे हो रहे हो।

मेनका गांधी ने कहा कि इसके ऊपर तुम्हारी कोई इज्जत नहीं है। तुम बहुत बुरे आदमी हो। मेनका यही नहीं रुकी और उन्होंने यहां तक कह दिया कि मैं तुम्हारी आय से अधिक संपत्ति की जांच करवाऊंगी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मेनका गांधी ने शुक्रवार को मेनका गांधी ने कई जगहों पर जनता दरबार लगाया था। इसी दौरान उन्हेंबुजुर्ग और गरीब लोगों ने ठेकेदारों और सप्लाई इंस्पेक्टर की खूब शिकायतें मिली थी।

मेनका गांधी से कई लोगों ने शिकायत की कि उनके घर पर खाने तक को नहीं है। भुखमरी की नौबत है। ये सारी बातें सुनकर कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को जमकर हड़काया।

यह भी पढ़ें- नीरव मोदी और मेहुल चौकसी को ED ने किया समन, मुंबई ऑफिस में 23 फरवरी से पहले हाजिर होने का दिया आदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+