देवरानी मेनका ने सोनिया से पूछा कैसे बनीं करोड़पति?

mamenka-sonia
नयी दिल्ली। दिल्ली की सत्ता से लंबे वक्त से बाहर रहने का दर्द भाजपा नेता मेनिका गांधी के दिल में इस तरह से फूटा कि वो अपने जेठानी पर हमला करने से भी नहीं रुकी। इस बार पीलीभीत से मैदान में उतरीं मेनका गांधी ने अपनी जेठानी सोनिया पर हमला करने में कोई परहेज नहीं किया। पीलीभीत की एक सभा में मेनिका ने सोनिया गांधी पर जोरदार हमला किया और कहा कि सोनिया गांधी बाहर से आई थीं फिर भी देश ने उन्हें खूब प्यार दिया। उन्हें अपनाया और सिर आंखों पर बिठाया।

सोनिया पर सवाल दागते हुए मेनिका से सोनिया से पैसों का हिसाब मांग लिया। मेनिका ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय अखबारों का कहना है कि वह दुनिया की छठी सबसे अमीर महिला हैं। मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि इतना पैसा कहां से आया। वो दहेज में तो कुछ लेकर नहीं आई थीं। करोड़ों रुपए कहां से आए? पीलीभीत में चुनाव प्रचार के दौरान मेनका गांधी सोनिया गांधी पर बरस पड़ीं। वह जनता की तकलीफों से इतनी आहत हो गईं कि सोनिया से पैसों तक का हिसाब मांग डाला।

गौर करने वाली बात ये है कि मेनका गांधी ने सोनिया को लेकर अब तक कोई खास आक्रामक रुख नहीं दिखाया था। लेकिन इस बार बात अलग है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

जबकि मेनका के एकलौते बेटे वरुण गांधी ने हाल में साफ कर दिया ‌था कि वह चुनाव भले लड़ें, लेकिन प्रचार के दौरान अपने चचेरे भाई राहुल गांधी के बारे में एक भी लफ्ज नहीं कहेंगे। इस बात से ये तो साफ है कि चचेरे भाईयों में तो प्यार है, लेकिन देवरानी-जेठानी एक दूसरे पर तलवार ताने हुए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+