#Mandsaur: मंदसौर फायरिंग में मृत किसानों के घरवालों को राहुल गांधी की रैली में जाने से रोका

भोपाल। आज मंदसौर में राहुल गांधी किसानों को संबोधित करने वाले हैं, इस रैली के लिए सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। लेकिन इसी बीच एक खबर ने सबको चौंका दिया है, दरअसल मंदसौर में राहुल गांधी के पहुंचने से पहले प्रशासन ने पिछले साल किसान आंदोलन में मारे गए परिवार वालों को राहुल गांधी से मिलने से रोकने का प्रयास किया है। गोली कांड में मारे गए अभिषेक के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि प्रशासन उन्हें धमकी दे रहा है कि राहुल गांधी से नहीं मिले, जिसके बाद अब इस रैली को लेकर तल्खी बढ़ गई है।

मृत किसानों के घरवालों को राहुल की रैली में जाने से रोका...

आपको बता दें कि पुलिस की गोली से मारे गए अभिषेक की मौत के बाद सरकार ने उसके भाई संदीप पाटीदार को नागपुर में चतुर्थ वर्ग की नौकरी दी है, उनका कहना है कि एडीएम आर. के. वर्मा ने उन्हें धमकी दी है कि तुम सरकारी नौकरी में हो और अगर तुम्हारे माता-पिता राहुल गांधी से मिलने गए तो तुम्हारी नौकरी भी जा सकती है। जब इस बारे में एडीएम वर्मा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो तो केवल फोन पर जानकारी ले रहे थे कि आखिर कौन-कौन राहुल गांधी की रैली में जा रहा है, बाकी इसके अलावा उन्होंने और कुछ नहीं कहा।

किसान आंदोलन के दौरान हुई थी किसानों की मौत

गौरतलब है कि पिछले साल किसान आंदोलन के दौरान 6 लोगों की फायरिंग में मौत हो गई थी, इसमें 17 साल के अभिषेक के अलावा सत्यनारायण ,घनश्याम ,बबलू उर्फ पूनमचंद और कन्हैया लाल थे। मालूम हो कि आज मध्‍य प्रदेश के मंदसौर गोलीकांड की बरसी के दिन कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी किसानों की जनसभा को संबोधित करेंगे। ये जनसभा मंदसौर के पिपलिया मंडी में होगी, कांग्रेस ने इसका नाम 'किसान समृद्धि संकल्प रैली' रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+