Love Story: 14 फरवरी को राज-मंदिरा ने लिए थे सात फेरे, शादी के 12 साल बाद हुआ बेटे वीर का जन्म
मुंबई, 30 जून। बुधवार की सुबह बॉलीवुड के लिए एक दुखद खबर लेकर आई, आज हिंदी सिनेमा के जाने-माने निर्माता-निर्देशक और अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राज कौशल को आज सुबह 4.30 बजे दिल का दौरा पड़ा और इससे पहले की घरवाले उन्हें डॉक्टर के पास ले जाते, उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। मंदिरा और कौशल की गिनती बॉलीवुड के परफेक्ट कपल्स में होती थी।
Recommended Video

साल 1996 में हुई थी मंदिरा-राज की पहली मुलाकात
दोनों की अब तक की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उन्हें देखकर कोई भी अंदाजा लगा सकता है कि उनके रिश्ते में सिर्फ प्यार की जगह थी। दोनों की पहली मुलाकात साल 1996 में एक शो के ऑडिशन को दौरान हुई थी। उस वक्त राज कौशल मुकुल आनंद के चीफ असिस्टेंट थे और 'फिलिप्स 10' नाम के शो का ऑडिशन ले रहे थे। उस वक्त रेड एंड व्हाईट टीशर्ट पहने मंदिरा को राज देखते ही रह गए थे, उस वक्त मंदिरा बेदी टीवी सीरियल 'शांति' और फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगी' के लिए काम कर रही थीं।

इस लड़की में कुछ खास है...
मंदिरा को देखते ही उन्हें ऐसा लगा कि इस लड़की में कुछ खास है और फिर दोनों का मिलना-जुलना शुरू हो गया और तीन ही मुलाकात में राज को एहसास हो गया कि वो मंदिरा को चाहने लगे हैं और इस बात का एहसास होते ही उन्होंने मंदिरा को अपने दिल की बात बता दी थी। मंदिरा को भी फील हो चुका था कि ये दोस्ती नहीं कुछ और है और साल 1996 के अंत तक दोनों रिलेशनशिप में आ गए और फिर राज ने अपने घरवालों से मंदिरा को मिला दिया और उनके घरवालों ने मंदिरा को पसंद भी कर लिया।

वेलेंटाइन्स डे के दिन हुई थी शादी
लेकिन मंदिरा के घर वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे, वो नहीं चाहते थे कि मंदिरा की शादी किसी डायरेक्टर से हो। फिलहाल पहले तो वो राजी नहीं हुए लेकिन फिर दोनों के प्यार के आगे उन्हें झुकना पड़ा और फिर साल 1999 में 'वेलेंटाइन्स डे' यानी 14 फरवरी को राज-मंदिरा ने शादी कर ली।
शादी के 12 साल बाद बेटे के दिया जन्म
इस शादी के बाद मंदिरा अपनी प्रोफेशनल लाइफ में काफी बिजी हो गई थी और वर्क कमिटमेंट की वजह से वो शादी के 12 साल बाद मां बनी थीं। उन्होंने साल 2011 में बेटे वीर को जन्म दिया था। साल 2020 में उन्होंने अपना परिवार पूरा करने के लिए चार साल की बेटी को गोद लिया था, जिसका नाम तारा कौशल बेदी है।

बॉलीवुड में शोक की लहर
बीते रविवार को ही राज कौशल ने अपने पूरे परिवार और दोस्तों संग पार्टी की थी और उस पार्टी की फोटो को शेयर करते हुए कहा था कि उनका रविवार का दिन शानदार रहा। उस फोटो को पोस्ट करते हुए राज-मंदिरा ने कभी नहीं सोचा होगा कि वो इस तरह से अलग होने वाले हैं, फिलहाल राज कौशल के निधन से पूरा बॉलीवुड दुखी और सदमे में हैं, बहुत सारी हस्तियों ने राज कौशल के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।












Click it and Unblock the Notifications