एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने शेयर की स्विम सूट-हिजाब वाली फोटो, मचा बवाल

मंदाना करीमी ने हिजाब से बिकिनी तक का सफर बताने के लिए जिस तस्वीर का सहारा लिया, उसपर बवाल मच गया है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट मंदाना करीमी सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट को लेकर यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दो तस्वीरों के कोलाज वाली एक पोस्ट शेयर की है। इस कोलाज में उनकी एक तस्वीर लाल रंग के स्विम सूट में है जबकि दूसरी तस्वीर हिजाब में है। मंदाना की ये दूसरी तस्वीर उस वक्त की है, जब वो ईरान में थी। 'तब और अब' शीर्षक के साथ पोस्ट की गई बिकिनी और हिजाब की इन तस्वीरों को एक साथ रखने पर गुस्साए यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

मंदाना ने इंस्टाग्राम पर क्या लिखा?

मंदाना ने इंस्टाग्राम पर क्या लिखा?

मंदाना करीमी ने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट में लिखा है, 'यह कहना सही है कि मैं 15 साल का एक लंबा सफर तय कर चुकी हूं। अपने सपनों की तलाश में मैंने स्कूल के बाद ईरान छोड़ दिया। मैं पूरे एशिया में घूमी और आखिरकार भारत में आकर मुझे मेरा घर मिला। भगवान के आशीर्वाद और कड़ी मेहनत के साथ मैंने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। मैं इस अवसर का उपयोग हर किसी को यह बताने के लिए करना चाहती हूं कि कड़ी मेहनत और मजबूत इरादों के साथ आप भी अपने लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं और अपने ख्वाब पूरे कर सकते हैं।'

फोटो को लेकर निशाने पर आईं मंदाना

फोटो को लेकर निशाने पर आईं मंदाना

मंदाना करीमी ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा है, 'अपने आप पर भरोसा करना बंद मत कीजिए और आप जो पाना चाहते हैं, उसके लिए लड़िए। काफी लोग आपसे ऐसा कहेंगे कि आप ये नहीं कर सकते हैं और आपके पास वो नहीं है जो इसके लिए चाहिए, लेकिन अपने आप पर भरोसा रखिए और बाकी सब आपके पीछे आएगा।' मंदाना करीमी की इस पोस्ट को लेकर कुछ लोगों उनके फोटो चुनने पर सवाल खड़े कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि मैं आपके संघर्ष का सम्मान करता हूं लेकिन आपने गलत फोटो को चुना है।

'बिकिनी पहनना सफलता की कुंजी नहीं'

'बिकिनी पहनना सफलता की कुंजी नहीं'

वहीं, एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'यह कोई प्रेरणा नहीं हो सकती। लोग हिजाब के साथ भी इस धरती पर सफल हो सकते हैं...हिजाब के बाद बिकिनी पहनना सफलता की कुंजी नहीं हो सकता।' आपको बता दें कि मंदाना करीमी बिग बॉस 9 की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। मंदाना ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2015 में आई फिल्म 'रॉय' से की थी। इसके बाद उसी साल वो फिल्म 'भाग जॉनी' और 'मैं और चार्ल्स' में नजर आईं। हालांकि उन्हें पहचान बिग बॉस से ही मिली। मंदाना करीमी की आखिरी फिल्म 'क्या कूल हैं हम 3' थीं।

4 महीने में टूटी मंदाना की शादी

4 महीने में टूटी मंदाना की शादी

मंदाना करीमी ने मार्च 2017 में गौरव गुप्ता से शादी की थी, लेकिन ये शादी ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाई। शादी के महज 4 महीनों बाद ही दोनों के रिश्तों के बीच दरार आ गई। मंदाना ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए गौरत गुप्ता और उनके परिवार के ऊपर केस दर्ज करा दिया। मंदाना ने अपने पति से उनके करियर और मानसिक उत्पीड़न के लिए 2 करोड़ रुपए की मांग की थी। मंदाना अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+