अरविंद केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाले शख्स का नया वीडियो आया सामने, आप की रैलियों में नियमित रूप से होता था शामिल

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाले शख्स सुरेश चौहान के बारे में नया खुलासा हुआ है। इसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वो आम आदमी पार्टी के एक कार्यक्रम में दिख रहा है। इससे ये पता चलता है कि वो आप के कार्यक्रमों में शामिल होता दिख रहा है। 4 मई को अरविंद केजरीवाल को रोड शो के दौरान इस शख्स ने उनकी गाड़ी में चढ़कर थप्पड़ मारा था। इसके बाद इसे अरेस्ट कर लिया गया था।

केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाले शख्स का नया वीडियो

द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक अरविंद केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाला शख्स सुरेश चौहान का ये वीडियो 26 मार्च का है। इस वीडियो में वो केजरीवाल द्वारा पश्चिमी दिल्ली के सुदर्शन पार्क में संबोधित की गई जनसभा में वो पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मंच के पास में खड़ा दिख रहा है। सूत्रों के स्थानीय पूछताछ में पता चला है कि सुरेश आप की रैलियों और जनसभा के लिए आयोजक के तौर पर काम करता था।

आप का रजिस्टर्ड कार्यकर्ता नहीं था

आप का रजिस्टर्ड कार्यकर्ता नहीं था

एक अधिकारी ने बताया कि सुरेश पार्टी का रजिस्टर्ड कार्यकर्ता नहीं था। कुछ रजिस्टर्ड कार्यकर्ताओं ने इसकी पुष्टि की है कि वो आप के कार्यक्रमों को आयोजित करने में मदद करता था। पुलिस ने पंजीकृत कार्यकर्ताओं से बात की है, जो सार्वजनिक तौर पर ये बताने में डर रहे हैं। रविवार शाम 6 बजे तक उससे पूछताछ की गई। उसने कहा कि वो(केजरीवाल गलत बोलता है। वो पार्टी से इसलिए दूर हो गया क्योकिं इसके नेता अहंकारी हो गए हैं। रविवार को आईपीसी की धारा 323 और धारा 153 के तहत एफआईआर दर्ज होने के बाद उसे दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उस पर लोकसेवक को उसकी ड्यूटी करने से रोकने के लिए आपराधिक बल, हमला और दंगा भड़काने के इरादे से उकसावे का केस दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली लोकसभा चुनाव की सारी खबरें एक जगह

'दोस्तों से कहा था कि मैं मारुंगा'

'दोस्तों से कहा था कि मैं मारुंगा'

अधिकारी ने बताया कि पुलिस को पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वो इस योजना के बारे में दो दिन पहले अपने दोस्तों को बताया था। मैंने उनसे कहा था कि मैं इसको मारूंगा। हांलाकि पूछताछ करने वालों ने जब उसके इस दावे को उसके दोस्तों से सत्यापित करने को कहा तो, उन्होंने हमले की जानकारी होने से इनकार कर दिया। सुरेश को 4 मई को गिरफ्तार किया गया था। अधिकारी ने कहा कि हम चुनावों से पहले कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए इसका विरोध करेंगे। इस मामले में उसको सजा दिलाने के लिए जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करेंगे।

'बीजेपी और कांग्रेस नेताओं की साजिश'

'बीजेपी और कांग्रेस नेताओं की साजिश'

आप के नेता संजय सिहं ने इस घटना को लेकर दिल्ली के पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल पर हमला बीजेपी और कांग्रेस नेताओं की साजिश थी। केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाला आरोपी आप का कार्यकर्ता नहीं है। उन्होंने पुलिस से सीएम केजरीवाल की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पुलिस से अनुरोध किया। वहीं केजरीवाल ने कहा कि हमलावर एक एक 'मोदी भक्त' था। उन्होंने पुलिस के इस दावे को खारिज किया कि वो आप का समर्थक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+