संपत्ति के लिए मरे हुए भाई के अंगूठे का निशान ले रहा था छोटा भाई, वायरल हुई तस्वीर

नई दिल्ली। पैसे के लालच में भाई- भाई में झगड़ा, बाप बेटे में झगड़ा बेहद आम है लेकिन हाल ही में वायरल हुई एक तस्वीर रिश्तों को और भी बुरी तरह तार तार कर देती है। दरअसल इसमें एक शख्स अपने बड़े भाई की मौत के बाद एक खाली पेपर पर उसके अंगूठे के निशान ले रहा है। जिसने भी इस तस्वीर को देखा उसने शख्स को धिक्कारा। वहां पहुंचे कुछ लोगों ने तो इसका वीडियो तक बनाया।

श्मशान घाट पहुंच चुका था शव

श्मशान घाट पहुंच चुका था शव

शख्स ने ये घटिया हरकत तब का जब शव को श्मशान घाट ले जाया जा चुका था और अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। शव पर कफन था लेकिन संपत्ति के लालच में बुरी तरह गिरा शख्स कफन हटाकर अंगूठे के निशान ले रहा था ताकि उसके संपत्ति से जुड़े पेपर वर्क में कोई परेशानी न आए। जिसने भी ये नजारा देखा उसने ही कोसा।

शिकायत लेकर थाने पहुंची मृतक की पत्नी

शिकायत लेकर थाने पहुंची मृतक की पत्नी

घटना यूपी के गांव मझवन खुर्द की है। मृतक विशम्भर उर्फ कल्लू (70) यहां के पूर्व प्रधान थे। उनकी मत्यु के बाद उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए राप्ती नगर के तट पर ले जाया गया। यहां पर उनके छोटे भाई राम पदारथ व अन्य ने शव स्टैंप पेपर पर मृतक के दाहिने हाथ का अंगूठा निशान ले लिया। इसका एक शख्स ने वीडियो बना लिया। वीडियो देखकर जब कल्लू की पत्नी को इस बारे में पता चला तो वह घटना की तहरीर देने थाने पहुंचीं।

मृत की पत्नी को सता रहा हत्या का डर

मृत की पत्नी को सता रहा हत्या का डर

कल्लू पहली पत्नी लगभग 15 साल पहले मर गई थीं। इसके बाद कल्लू ने मंजू देवी से शादी की थी। उनके दो बेटे और 5 बेटियां हैं। मंजू का कहना है कि पैसे के लिए उसके देवर ने ये हरकत की है और इसी के चलते उनके साथ भी कोई अप्रिय घटना हो जाना संभव है। उन्हें अपने और परिवार की जान का डर सता रहा है।

यह भी पढ़ें- जानिए उत्तर प्रदेश की लखनऊ लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+