वर्कप्रेशर इतना कि शख्‍स बाइक चलाते हुए लैपटॉप पर करने लगा काम! बॉस की लोगों ने लगाई क्‍लास

वर्कप्रेशर इतना कि शख्‍स बाइक चलाते हुए लैपटॉप पर करने लगा काम! बॉस की लोगों ने लगाई क्‍लास

बेंगलुरू, 13 जुलाई: ऑफिस के काम को और टॉरगेट को पूरा करने का प्रेशर हर किसी शख्‍स पर होता है। बॉस की डांट ना पड़े इसके लिए लोग अपना बेस्‍ट देने का हर प्रयास करते हैं। वहीं बेंगलुरू के एक युवक की की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं अब एक शख्‍स बाइक पर सवार होकर अपने लैपटॉप ऑफिस का काम करता हुआ नजर आ रहा है।

ये तस्वीर बेंगलुरू शहर के सबसे व्यस्त फ्लाईओवर की है

ये तस्वीर बेंगलुरू शहर के सबसे व्यस्त फ्लाईओवर की है

फोटो वायरल होते ही लोग इस शख्‍स को बेचारा कह रहे हैं वहीं अधिकांश यूजर इस शख्‍स के बॉस की जमकर क्‍लास लगा रहे हैं। लिंक्डइन पर हर्षमीत सिंह द्वारा पोस्ट की गई ये तस्वीर बेंगलुरू शहर के सबसे व्यस्त फ्लाईओवर की है जहां ये लड़का फ्लाईओवर पर लगे पिलर का सहारा लेकर

शेयर करने वाले शख्‍स ने इस बाइक सवार के बॉस के लिए लिखी ये पोस्‍ट

शेयर करने वाले शख्‍स ने इस बाइक सवार के बॉस के लिए लिखी ये पोस्‍ट

लिंक्डइन पर हर्षमीत सिंह ने ये फोटो शेयर करते हुए लिखा "बेंगलुरु 11 बजे, अपने सबसे अच्छे या सबसे बुरे समय में? शहर के सबसे व्यस्त फ्लाईओवर में से एक यहां एक पिलर पर सहारा लेकर अपनी स्‍कूटी पर सवार अपने लैपटॉप पर काम कर रहा है। यदि आप एक बॉस अपने अंडर में काम करने वाले लोगों को एक समय सीमा में टॉरगेट पूरा करने का प्रेशर देते हैं तो उनकी अपनी सुरक्षा की कीमत आपकी जिम्‍मेदारी है ये फिर से सोचने का वक्‍त है।

 बॉस इन शब्दों का सावधानी से करें उपयोग

बॉस इन शब्दों का सावधानी से करें उपयोग

इसके साथ ही शेयर करने वाले हर्षमीत ने सीख देते हुए लिखा "आइए 'इट्स अर्जेंट' और 'डू इट' सन्‍टेंस का अधिक सावधानी से उपयोग करें, खासकर यदि आप बॉस की स्थिति में हैं। आपको पता नहीं है कि इन शब्दों का आपके अंडर में करने वाले कर्मचारियों के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है।"

वायरल फोटो देख लोग कर रहे ये कमेंट

वायरल फोटो देख लोग कर रहे ये कमेंट

हर्षमीत की इस पोस्‍ट पर लोगों ने सहमति जताई और कहा ऐसे बाइक चलाते हुए लैपटॉप का प्रयोग करना उचित नहीं है।। हालांकि कुछ यूजर्स ने पूछा क्‍या वह आदमी वास्तव में काम कर रहा था। कुछ ने कहा कि एम्‍पलायर को दोष देना सही नहीं था क्योंकि हो सकता है कि आदमी ने समय पर असाइनमेंट पूरा नहीं किया हो। एक यूजर ने कहा, ''इस तरह की हरकत को मूर्खता कहते हैं...उसे रुकना चाहिए और अपना निर्धारित काम को पहले पूरा करना चाहिए।

यूजर्स ने किए ये कमेंट

यूजर्स ने किए ये कमेंट

वहीं एक यूजर ने लिखा "हो सकता है कि वह आखिरी मिनट की फ्लाइट बुकिंग या किसी बहुत जरूरी बुकिंग कर रहा हो। हालांकि जोखिम भरा है।" एक ने कहा, "ऐसा भी हो सकता है इस बंदे की नाइट शिफ्ट हो, वर्क फ्रॉम होम हो और बॉस को बिना बताए पार्टी करने आए हो.. एम्‍पलायर हमेशा गलत नहीं होते.. कभी-कभी कर्मचारी भी बहुत गैर जिम्मेदार होते हैं।" वहीं कुछ लोग ये जानने के लिए उत्सुक दिखे यह कैसे पुष्टि की जाती है कि व्यक्ति कुछ आधिकारिक काम कर रहा है, न कि अपनी निजी काम ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+