Man vs Wild with Bear Grylls: जी हां, बेयर ग्रिल्स को भी लगता है डर!

बेंगलुरू। डिस्कवरी चैनल में प्रसारित होने वाले मैन वर्सेज वाइल्ड शो के हर एपीसोड में अपने हैरतअंगेज स्टंट से दर्शकों के दांत खट्टे करने वाले बेयर ग्रिल्स को भी डर लगता है। यह सुनने में अजीब भले लगे, लेकिन यह सच है। बेयर ग्रिल्स सोमवार, 12 अगस्त को मेन वर्सेज वाइल्ड के एक नए एपीसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी नज़र आने वाले हैं।

उत्तराखंड के जिम कार्बेट नेशनल पार्क में शूट किए गए मैन वर्सेज वाइल्ड के इस एपीसोड के 45 सेकेंड का एक वीडियो डिस्कवरी चैनल द्वारा जारी किया गया है, जिसमें पीएम मोदी और बेयर ग्रिल्स को नदी में रॉफ्टिंग और जंगल में एडवेंचर करते हुए देखा जा सकेगा।

Man vs wild

दरअसल, वर्ष 2015 में डिस्कवरी चैनल पर शुरू हुए नए सीरीज 'रनिंग वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स' के एक एपीसोड में आस्कर विजेता फिल्म टाइटेनिक फिल्म एक्ट्रेस केट विंसलेट बेयर ग्रिल्स के साथ जंगल में रोमांचक टूअर पर गईं थीं, जहां उन्होंने एक पैंंक के जरिए बेयर ग्रिल्स को बुरी तरह से डरा दिया था. यह पहली बार था जब बेयर ग्रिल्स को उनके अपने पसंदीदा जगह जंगल में लोगों ने डरा और सहमा हुआ देखा था.

एपीसोड की शूटिंग के दौरान बेयर ग्रिल्स ने केट विंसलेट को केचुओं से बना हुआ खाना खिला दिया था और खाना खाने के कुछ देर बाद केट विंसलेट पेट पकड़कर जोर-जोर चिल्लाने लगीं. केट ने बेयर को यह कहकर डरा दिया कि केचुओं से बना हुआ खाना खाने से उनके शरीर में जहर फैल गया है। यह सुनकर बेयर ग्रिल्स पूरी तरह से घबड़ा गए और उन्हें सूझ नहीं रहा था कि क्या करें। बेयर की शक्ल देखने लायक थी।

केट विंसलेट द्वारा बेयर ग्रिल्स पर किए गए इस जबर्दस्त प्रैंक का वीडियो आज भी देखा जा सकता है, जहां बेयर को कैमरे पर डरा और सहमा देखा जा सकता है. हालांकि कुछ देर बाद केट ने हंसकर उन पर किए जा रहे प्रैंक का खुलासा कर दिया, उसके बाद जाकर बेयर ग्रिल्स की जान में जान आ सकी।

Bear grylls

केट विंसलेट और बेयर ग्रिल्स का यह एपीसोड ब्रिटेन के स्नोडोनिया और वेल्स की पहाड़ियों पर शूट किया गया था, जहां बेहद दुर्गम पहाड़ियों और जंगलों के बीच करीब दो दिन रहीं केट विंसलेट ने इस दौरान ट्रैकिंग के अलावा हाथों से मछलियां पकड़ने के साथ-साथ बर्फीले पानी में तैराकी भी की थी।

मैन वर्सेज वाइल्ड का ताजा एपीसोड उत्तराखंड के जिम कार्बेट नेशनल पार्क के जंगल में शूट किया गया है। बेयर ग्रिल्स और पीएम मोदी की जंगल यात्रा का रोमांचक वीडियो क्लिप उम्मीद जगाते हैं कि यह एपीसोड एडवेंचर भरा हुआ होगा। वीडियो क्लिप में पीएम मोदी को जंगल में भाला लेकर चलते हुए और उन्हें नदी में रॉफ्टिंग करते देखा गया है।

गौरतलब है मैन वर्सेज वाइल्ड के इस एपीसोड का पूरा देश बेसब्री से इंतजार कर रहा है, जिसमें पीएम मोदी और बेयर ग्रिल्स जिम कार्बेट नेशनल पार्क के जंगलों में हैरतअंगेज स्टंट करते नज़र आ रहे हैं। यह एपीसोड डिस्कवरी चैनल कुल 180 देशों में सोमवार, 12 अगस्त को रात 9 बजे टेलीकास्ट करेगा।

यह भी पढ़ें- Man vs Wild: बेयर ग्रिल्स की किस बात पर पीएम मोदी ने कहा- ये मेरे संस्कार नहीं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+