तस्‍करी के कैसे-कैसे तरीके: मूंगफली के अंदर भरकर ले जा रहा था चरस, एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

नई दिल्‍ली। ड्रग्‍स तस्‍करों द्वारा तस्‍करी के कई तरीके आपने देखे और सुने होंगे लेकिन यकीन मानिए ये तरीका आपने कभी नहीं सोचा होगा। इंडिया टूडे की खबर के मुताबिक Quora पर एक सवाल पूछा गया था कि एयरपोर्ट पर कस्टम में सबसे अनोखी चीज क्या देखी है?कस्टम विभाग में पांच सालों तक अपनी सेवा दे चुके नॉरबर्ट अल्मेडा नाम के एक यूजर ने जवाब दिया, मैंने अपने कार्यकाल के दौरान कछुए, बिच्छू, खाने की चीजें और ड्रग्स की स्मगलिंग देखी है।

तस्‍करी के कैसे-कैसे तरीके: मूंगफली के अंदर भरकर ले जा रहा था चरस, एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

उन्होंने बताया, एयरपोर्ट पर एक बार ड्रग से भीगी हुई कार्पेट बरामद की गई थी। फर्जी स्क्रीन वाले कंप्यूटर्स, सूटकेस मिलना आम थाऍ कई बार व्हीलचेयर्स में भी लोग ड्रग भरकर ले जाते हुए पकड़े गए। नॉर्बर्ट ने एक हालिया वाकये का जिक्र किया कि लोग स्मगलिंग के मामले में कितने क्रिएटिव हो सकते हैं।

नॉर्बर्ट ने बताया, सुरक्षा जांच में ऐसा कुछ सामने आया जिसे देखकर हम तारीफ किए बिना नहीं रह पाए। ड्रग स्मगलर ने मूंगफली के अंदर ड्रग्स (चरस) भर दी थी। इस्लामाबाद एयरपोर्ट पर यह घटना हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+