Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ऑनलाइन 'उरी' फिल्म डाउनलोड करने के चक्कर में कुछ और ही कर बैठा ये शख्स

नई दिल्ली। विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। पांचवे दिन फिल्म ने 50 करोड़ रूपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया। इस फिल्म के लेट नाइट शो भी हाउसफुल हैं और लोगों में इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा है। सोशल मीडिया भी इस फिल्म को लेकर खूब चर्चा हो रही है। हालांकि फिल्मों के लिए पाइरेसी भी बड़ी समस्या है और नई फिल्में ऑनलाइन पाइरेसी का शिकार भी हो जाती है। लेकिन इस बार फिल्म मेकर्स ने ऐसा कुछ उपाय किया है कि जब एक शख्स ने ऑनलाइन फिल्म डाउनलोड करने की कोशिश की तो उसे जो कुछ दिखाई दिया, एकदम हैरान करने वाला था।

फिल्म उरी ऑनलाइन डाउनलोड करने पर क्या हुआ?

फिल्म उरी ऑनलाइन डाउनलोड करने पर क्या हुआ?

सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें किसी ने उरी फिल्म डाउनलोड किया तो उसे क्या पता चला। किसी ने फिल्म डाउनलोड करने की कोशिश की और करीब 3.8 जीबी डेटा डाउनलोड हो गया तब एक वीडियो प्ले हुआ। जिसमें यामी गौतम और विक्की कौशल ने ऑनलाइन फिल्म डाउनलोड करने वालों को कड़ा संदेश दिया है।

'क्या हम आपके Torrent में नहीं घुस सकते हैं?'

यामी गौतम कहती हैं, सर्जिकल स्ट्राइल 0400 घंटे पर शुरु होगी। उनकी आर्मी को पता भी नहीं चलेगा क्या हुआ। जवाब में मेजर विहान शेरगिल (विक्की कौशल) कहते हैं- ठीक उसी तरह जैसे इस वक्त हम आपके स्क्रीन में घुस गए हैं और आपको पता भी नहीं चला। फिर यामी कहती हैं, 'आपको क्या लगा? जब हमारी आर्मी उनके इलाके में घुसकर आंतकियों को मार सकती है तो क्या हम आपके Torrent में नहीं घुस सकते हैं।

'पिक्चर देखिए गर्व से थिएटर में जाकर, चोरी-चुपके गैरकानूनी तरीके से डाउनलोड करके नहीं'

'पिक्चर देखिए गर्व से थिएटर में जाकर, चोरी-चुपके गैरकानूनी तरीके से डाउनलोड करके नहीं'

विक्की कहते हैं, 'पिक्चर देखिए गर्व से, थिएटर में जाकर, चोरी-चुपके गैरकानूनी तरीके से डाउनलोड करके नहीं, ये नया हिंदुस्तान है, घर में घुसेगा भी और मारेगा भी।' फिल्म उरी के साथ ही The Accidental Prime Minister रिलीज हुई थी लेकिन लोगों ने उस फिल्म को नकार दिया। वहीं, उरी को देखने के लिए सिनेमा हॉल और थिएटर में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। फिल्म में विक्की कौशल ने शानदार अभिनय किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+