Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

उधार नहीं चुकाने की भयानक सजा, युवक को स्कूटर में रस्सी से बांधकर 2 KM दौड़ाया, VIDEO

ओडिशा के कटक में एक युवक को उधार नहीं चुका पाने की भयानक सजा मिली। उधार देने वालों ने युवक को स्कूटर में रस्सी से बांधकर 2 किलोमीटर तक दौड़ाया। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने कार में बैठकर इसका वीडियो बना लिया। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई और घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही कटक पुलिस डीसीपी पिनाक मिश्रा ने चंडी चौक पर तैनात ट्रैफिक हवलदार को युवक को बांधने और घसीटने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया।

दादा के अंतिम संस्कार के लिए उधार लिए थे 1500 रुपए

दादा के अंतिम संस्कार के लिए उधार लिए थे 1500 रुपए

जानकारी के मुताबिक, 22 वर्षीय युवक जगन्नाथ ने हुसैन (24) और छोटू (18) से कुछ रुपए उधार लिए थे। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच के बाद यह पाया गया कि व्यक्ति ने अपने दादा का अंतिम संस्कार करने के लिए पिछले महीने दो आरोपियों में से एक से 1500 रुपए उधार लिए थे। युवक ने 30 दिनों में पैसे चुकाने का वादा किया, लेकिन असफल रहा। इस वजह से उसे सजा दी गई।

दो आरोपी गिरफ्तार, ट्रैफिक कांस्टेबलों से भी मांगा गया जवाब

दो आरोपी गिरफ्तार, ट्रैफिक कांस्टेबलों से भी मांगा गया जवाब

न्यूज एजेंसी एएनआई ने कटक के डीसीपी पिनाक मिश्रा के हवाले से कहा, ''हमें रात 11 बजे के आसपास घटना की जानकारी मिली। हमने आरोपी और पीड़ित दोनों की पहचान कर ली है। आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।''

पुलिस ने उस दो किलोमीटर की दूरी पर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कांस्टेबलों को भी फटकार लगाई कि कि उन्होंने उन्हें रोकने के लिए हस्तक्षेप क्यों नहीं किया। हवलदार को सात दिनों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया गया है।

कार में बैठे शख्स ने वीडियो बनाकर किया वायरल

कार में बैठे शख्स ने वीडियो बनाकर किया वायरल

बता दें, युवक को रस्सी से बांधकर सड़क पर दौड़ाया जा रहा था, तब कार में बैठे एक शख्स ने इसका वीडियो बना लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+