वंदे मातरम बोलते हुए भीड़ से निकला शख्स, स्मृति ईरानी पर फेंकी चूड़ियां

आज यानी मंगलवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के ऊपर चूड़ियां फेंकी हैं। यह घटना गुजरात के अमरेली की हैं, जहां पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एक कार्यक्रम में बोल रही थीं।

अहमदाबाद। सोमवार शाम को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के ऊपर चूड़ियां फेंकी गईं। यह घटना गुजरात के अमरेली की है, जहां पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एक कार्यक्रम में बोल रही थीं। इसी बीच एक व्यक्ति आया और उसने स्मृति ईरानी पर चूड़ियां फेंक दीं।

वंदे मातरम बोलते हुए भीड़ से निकला शख्स, स्मृति ईरानी पर फेंकी चूड़ियां

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने किया गिरफ्तार

चूड़ियां फेंकने वाले इस शख्स को पुलिस ने पकड़ लिया है। इस व्यक्ति की उम्र करीब 20 साल है, जिसका नाम केतन कसवाला बताया जा रहा है। अब तक पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह शख्स अमरेली जिले के मोटा भंडारिया गांव का रहने वाला है। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी के साथ यह घटना उस वक्त हुई जब वह मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने के अवसर पर एक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।

ये रहा घटनाक्रम

ये रहा घटनाक्रम

अमरेली से पुलिस अधीक्षक जगदीश पटेल के अनुसार ईरानी लोगों को संबोधित कर रही थीं, इसी बीच भीड़ में से अचानक एक शख्स ने ईरानी के ऊपर दो-तीन चूड़ियां (कंगन) फेंक दीं। चूड़ियां फेंकने के साथ ही उसने वंदे मातरम का नारा भी लगाया। हालांकि, स्मृति ईरानी उससे काफी दूर थीं, इसलिए वह चूड़ियां स्टेज तक नहीं पहुंच सकीं।

क्या बोलीं स्मृति ईरानी?

क्या बोलीं स्मृति ईरानी?

स्मृति ईरानी ने कहा कि गुजरात में चुनाव होने वाले हैं, इसलिए उन्हें इस तरह के करतब की अपेक्षा है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए वह बोलीं कि एक पुरुष को भेजा है महिला पर आक्रमण करने के लिए, कांग्रेस की वो स्ट्रेटेजी थोड़ी गलत है। वहीं दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक जगदीश पटेल ने कहा है कि कसवाला कांग्रेस या फिर किसी अन्य संगठन का नहीं है। उन्होंने कहा कि चूड़ियां फेंकते वक्त उस शख्स ने वंदे मातरम के नारे लगाए और कोई नारा नहीं लगाया।

कौन है ये शख्स?

कौन है ये शख्स?

जिस शख्स ने स्मृति ईरानी पर चूड़ियां फेंकी वह दरअसल एक किसान है, जो अपना पूरा कर्ज माफ करवाना चाहता है। यह दावा है स्थानीय कांग्रेस विधायक परेश धनानी का। उन्होंने कहा कि हाल ही में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र ने कर्ज माफी की घोषणा की है और वह दोनों ही भाजपा शासित प्रदेश हैं। उनके अनुसार कसवाला भी यही मांग है कि गुजरात में भी कर्ज माफी की घोषणा की जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+