सलमान खान के पिता और पीए को व्यक्ति ने दी धमकी, गिरफ्तार

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दबंद सलमान खान के पर्सनल सेक्रेटरी और पिता को धमकी देने का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने सलमान खान के पर्नल सेक्रेटरी अक्टूबर माह में फोन करके सलमान खान का पर्सनल मोबाइल नंबर मांगा था, लेकिन जब सेक्रेटरी ने नंबर देने से इनकार किया तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं आरोपी ने व्यक्ति ने सलमान खान के पिता को नवंबर माह में फोन करके सलमान का फोन नंबर मांगा था।

salman

आरोपी व्यक्ति ने खुद को छोटा शकील का आदमी बताते हुए सलमान खान के पिता और पर्सनल सेक्रेटरी से फोन नंबर मांगा था। मुंबई पुलिस के पीआरओ ने बताया कि यह व्यक्ति खुद को छोटा शकील का आदमी बताता है, हमने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसे 22 नवंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। आपको बता दें कि सलमान खान इस समय में फिल्म भारत की शूटिंग कर रहे हैं। यह फिल्म पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में शूट की जा रही है।

फिल्म भारत की शूटिंग अपने अंतिम पड़ाव में हैं। गौर करने वाली बात है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान की पसली में चोट लग गई थी। एक्सरे कराने पर यह बात सामने आई कि इसमे हेयरलाइन फ्रैक्चर है। लेकिन सिर्फ दो दिन के आराम के बाद सलमान खान ने फिर से फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+