Mumbai Police: चांद पर फंसा शख्स? मुंबई पुलिस से मांगी मदद, दिया ये मजेदार जवाब, लोग कर रहे तारीफ
ट्वीट में @BMSKhan नाम के यूजर ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें अंतरिक्ष यात्री के वेश में एक शख्स चांद पर खड़ा नजर आ रहा है। पृष्ठभूमि में हमारा नीला ग्रह भी दिखाई दे रहा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि "मैं यहां फंस गया हूं
Mumbai Police: मुंबई पुलिस लगातार लोगों को मदद के साथ-साथ विभिन्न चीजों के बारे में जागरूक करती रहती है। मीम्स और वीडियो के आधार पर लोगों को अपनी घोषणाओं के बारे में अवगत कराती रहती है। मुंबई पुलिस ने सोमवार को लोगों से हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके कानून प्रवर्तन तक पहुंचने के लिए कहा। उन्होंने ट्वीट किया कि यदि आप जीवन में किसी आपात स्थिति का सामना करते हैं, तो 'इंतज़ार' न करें, बस #Dial100 करें"। इसके बाद एक ट्विटर यूजर ने मजाक में जवाब दिया कि वह अंतरिक्ष में फंस गया है। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मजेदार जवाब दिए।

शख्स ने चांद पर फंसे होने का फोटो शेयर किया
ट्वीट में @BMSKhan नाम के यूजर ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें अंतरिक्ष यात्री के वेश में एक शख्स चांद पर खड़ा नजर आ रहा है। पृष्ठभूमि में हमारा नीला ग्रह भी दिखाई दे रहा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि "मैं यहां फंस गया हूं।"

हमें खुशी है कि आपने याद किया
मुंबई पुलिस ने कुछ ही देर बाद पोस्ट का जवाब दिया और कहा कि यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है, लेकिन उन्हें खुशी है कि इस व्यक्ति ने चांद पर फंसे होने के बाद भी हम पर भरोसा किया। यह वास्तव में मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं है। लेकिन हमें खुशी है कि आप चांद पर से भी हमें याद कर रहे हैं।

ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़
मुंबई पुलिस के जवाब के बाद ट्विटर पर तूफान आ गया। इसके बाद कई लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया। कुछ ट्विटर यूजर ने अधिकारियों की प्रतिक्रिया को "शानदार" कहा। कई यूजर ने मुंबई पुलिस के जवाब की सराहना की।

यूजर्स ले रहे मजे
दूसरे यूजर ने कहा कि मुंबई पुलिस अपने सबसे अच्छे रूप में है। तीसरे यूजर्स ने हंसते हुए टिप्पणी की कि मुंबई पुलिस को वास्तव में एक मीम पेज शुरू करना चाहिए, जबकि एक चौथे ने हंसते हुए इमोजी शेयर किया।
Recommended Video


ओटपी मांगने पर दिया मजेदार जवाब
इस बीच, मुंबई पुलिस अपने मजाकिया पोस्ट के लिए जानी जाती है। इससे पहले, शाहरुख खान के प्रशंसक द्वारा अभिनेता से वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) मांगने पर पुलिस विभाग ने मजाकिया जवाब दिया था। मुंबई पुलिस ने ओटीपी का अनुरोध करने वाले प्रशंसक के ट्वीट का जवाब केवल "100" के साथ दिया।
यह भी पढ़ें- 'बेटे को आखिरी समय तक देखते रहते हैं', स्टेशन छोड़ने आए पिता का भावुक VIDEO जीत रहा लोगों का दिल












Click it and Unblock the Notifications