अंग्रेजी बोलना पड़ा भारी, गुस्साए दोस्त ने 54 बार चाकू से गोदा

मुंबई। लगातार अपने दोस्त से अंग्रेजी में बात करना और नीचा दिखाना कितना भारी पड़ सकता है इसका अंदाजा आपको मुंबई की इस घटना से लग सकता है। यहां 21 वर्षीय युवक ने अपने 18 साल के दोस्त पर 54 बार चाकू से हमला किया। आरोपी ने अपने दोस्त के गले को रेत दिया और उसके पेट में चाकू घोप दिया। दरअसल आरोपी को लग रहा था कि उसका दोस्त हमेशा उससे अंग्रेजी में बात करता है और वह ऐसा उसे सिर्फ नीचा और अनपढ़ दिखाने के लिए करता है।

खुद पहुंचा पुलिस के पास

खुद पहुंचा पुलिस के पास

आरोपी का नाम मोहम्मद आमिर अब्दुल वाहिद रहीन है। इस घटना को अंजाम देने के बाद वाहिद शाहू नगर पुलिस स्टेशन पहुंचा और अपने गुनाह को कबूल किया। वाहिद ने पुलिस को बताया कि उसने अपने दोस्त मोहम्मद अफरोज आलम शेख को मार दिया है। इस घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि वाहिद गुरुवार रात तकरीबन 1 बजे पुलिस स्टेशन पर आया और अपने गुनाह को कबूल किया। जिसके बाद पुलिस उसे लेकर घटनास्थल राहेजा ब्रिज पर गई, जहां उसे शेख का शव मिला।

बीयर पिला कर उतारा मौत के घाट

बीयर पिला कर उतारा मौत के घाट

वाहिद ने पुलिस को बताया कि शेख लगातार उससे अंग्रेजी में बात करके चिढ़ा रहा था, जिसकी वजह से उसे गुस्सा आ गया और वह उसकी हत्या करने का एक हफ्ते से प्लान बना रहा था। शाहू नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस इंसपेक्टर डीबी थोराट ने बताया कि आरोपी हत्या के लिए सही समय और जगह का इंतजार कर रहा था। बुधवार रात वाहिद अपनने दोस्त को लेकर बांद्रा गया और कि वह उसे पार्टी देगा। दोनों ने वहां बीयर पी, जिसके कुछ देर बाद वाहिद ने शेख का शौचालय तक पीछा किया और वहां उसपर चाकू से हमला कर दिया।

गला रेतने के बाद 54 बार हमला

गला रेतने के बाद 54 बार हमला

पुलिस ने बताया कि जब शेख पर वाहिद ने चाकू से हमला किया तो वह जमीन पर नीचे गिर गया, जिसके बाद उसने 54 बार उसपर चाकू से हमला किया ताकि वह जिंदा ना बचे। शेख के गले, पेट में चाकू से हमला किया गया था। शेख को सियान अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शेख के भाई फिरोज आलम ने बताया कि शेख दो वर्ष पहले ही अपने रिश्तेदार के यहां से आया था और एसएससी की परीक्षा देने जा रहा था और वह तैयारी कर रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+