मुंह से बदबू के चलते गले लगने से किया इनकार, दोस्त ने पेट में चाकू घोंपा
बेंगलुरू। मुंह से दुर्गंध की वजह से जब एक दोस्त ने अपने दोस्त को गले लगाने से इनकार कर दिया तो इस बात से नाराज दोस्त ने उसके पेट में चाकू घोप दिया। यह मामला बेंगलुरू के मवल्ली इलाके का है, जहां रविवार रात को शोएब पाशा और नबी एक दूसरे से एलबीएफ रोड पर मिले। इस दौरान जब नबी ने शोएब को गले लगाने की कोशिश की तो शोएब ने कहा कि तुम्हारे मुंह से दुर्गंध आती है। शोएब की यह बात सुनकर नबी नाराज हो गया और उसने शोएब को गालियां देनी शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हो गया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि नबी ने चाकू निकाला और शोएब के पेट में घोप दिया।

लेकिन मामला यहीं नहीं थमा। जब घायल शोएब ने अपने भाई शाहिद को मदद के लिए बुलाया तो नबी ने उसे भी चाकू मार दिया और मौके से फरार हो गया। इस मामले में बेंगलुरू पुलिस ने नबी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 307 यानि हत्या की कोशिश के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि नबी ऑटोमोबाइल के पार्ट बेचने वाली दुकान में काम करता है, जिसे मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नबी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं शोएब और उसके भाई का एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां दोनों खतरे से बाहर हैं।












Click it and Unblock the Notifications